सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन को जब दूल्हे की हकीकत पता चली तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया और पूरी बात मायके वालों को भी बता दी. कुछ ही देर में मायके वाले भी ससुराल पहुंचे और अपनी बेटी को वापस ले आए. तो वहीं लड़की पक्ष ने इस पूरे मामले में बिचोलिए पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि लड़की और लड़का पक्ष दोनों ही अमरोहा के अलग-अलग इलाके में रहते हैं. 29 फरवरी को धूमधाम से शादी हुई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक, ससुराल पहुंचने तक सब कुछ ठीक था. लड़की पक्ष ने भी लड़के वालों के बारे में पहले सबकुछ पता लगा लिया था. 29 फरवरी को धार्मिक रीति-रिवाज के मुताबिक दोनों की शादी की गई थी. लड़की वालों ने लड़के पक्ष के लोगों का धूमधाम से स्वागत किया और फिर दूसरे दिन लड़की विदा हुई. बताया जा रहा है कि शादी की पहली रात ही दूल्हे की पोल खुल गई. किसी तरह से दुल्हन को पता चल गया कि दूल्हा दूसरी बिरादरी का है और उससे झूठ बोलकर शादी की गई. इस पर दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दिया और मायके वालों को भी फोन करके बुला लिया. इसके बाद कई घंटे चले ड्रामे के बाद दुल्हन अपने घरवालों के साथ मायके लौट आई.
हालांकि इस दौरान ससुराल वाले उसे रुकने के लिए मनाते रहे लेकिन वह जरा भी रुकने के लिए तैयार नहीं थी. उसने कहा कि उससे झूठ बोलकर शादी कराई गई है. पहले बिरादरी के बारे में क्यों नहीं बताया गया. इस पूरी घटना का आरोप बिचौलिए पर लगाकर युवती ने कार्रवाई की मांग की है. वहीं कहा जा रहा है कि शनिवार को इस मामले में दोनों पक्षों में लिखित समझौता कराया गया है. दरअसल इस पूरी घटना को लेकर दूल्हे पक्ष के कई बड़े लोग लड़की के घर पहुंचे और समझाकर मना लिया. इसके बाद लिखित समझौता करा दिया है. वहीं इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने जानकारी से इंकार किया है और कहा है कि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी.
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…