देश

BJP Candidate First List: अटल की कर्मभूमि रही श्रावस्ती से भाजपा ने उतारा ब्राह्मण चेहरा, पिता का राम मंदिर से जुड़ाव, जानें क्यों छोड़ी IPS की नौकरी

BJP Candidate First List: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. शनिवार को देर शाम जारी लिस्ट में भाजपा ने यूपी के लिए 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. तो वहीं श्रावस्ती लोकसभा (Shravasti Loksabha) से भी पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है. यहां से बीजेपी ने साकेत मिश्रा (Saket Mishra) पर भरोसा जताया है और बौद्ध स्थली में कमल खिलाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है. फिलहाल ये तो वक्त ही बताएगा कि वह इस सीट पर कितना सफल हो पाते हैं लेकिन भाजपा में उनकी गहरी पैठ है. उनके पिता का पीएम नरेंद्र मोदी से बहुत ही अच्छे सम्बंध हैं.

बता दें कि, साकेत मिश्रा राम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बेटे हैं. नृपेंद्र मिश्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव भी रहे हैं. वर्तमान में वह आयोध्या में श्रीराम मन्दिर न्यास के अध्यक्ष भी हैं. साकेत मिश्रा (53) के पिता नृपेंद्र मिश्रा 1967 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं. तो वहीं वर्तमान में साकेत मिश्रा उत्तर प्रदेश सरकार में विधान परिषद के मनोनीत सदस्य हैं. साकेत मिश्रा के नाम की घोषणा होते ही टिकट के अन्य दावेदारों के समर्थकों के बीच उदासी छा गई है. तो वहीं अक्सर चर्चा में रहने वाली श्रावस्ती लोकसभा सीट पर साकेत को मिली बड़ी जिम्मेदारी को लेकर राजनीतिक गलियारो में चर्चा है कि ये तो भविष्य ही बताएगा कि वह पार्टी से मिली इस जिम्मेदारी पर कितना सफल हो पाते हैं.

ये भी पढ़ें-BJP Candidates List 2024: यूपी में भाजपा ने जिताऊ चेहरों पर ही खेला दांव, जानें क्यों नहीं लिया बदलाव का रिस्क?

श्रावस्ती का ये है समीकरण

बता दें कि श्रावस्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कर्मभूमि रही है. इसीलिए यहां की सीट भाजपा के लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. ये तो जगजाहिर है कि यह भगवान बुद्ध की तपोस्थली है. मान्यता है कि यहां भगवान लवकुश का जन्म हुआ था और यह स्थान विश्व में इतना प्रसिद्ध है कि यहां पर हर साल चीन, थाईलैंड नेपाल, जापान, श्रीलंका जैसे देशों से लाखों और हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. ये तो रही धार्मिक बातें, अगर राजनीति की बात करें तो माफिया अतीक अहमद ने भी यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गया था. 2009 में यहां पहला लोकसभा चुनाव हुआ, जहां पर कांग्रेस के विनय कुमार पांडेय उर्फ बिन्नू ने 201556 वोट हासिल किए और सांसद बने. उन्होंने बसपा के रिजवान जाहिर को हराया था.

इस तरह चर्चा में आए थे साकेत मिश्रा

फाइनेंस के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रखने वाले साकेत मिश्रा को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे. इन्वेस्टमेंट बैंकर साकेत मिश्रा का नाम उस समय चर्चा में आया जब लोकसभा चुनाव से पहले श्रावस्ती सीट पर दावेदारों की चर्चा हो रही थी. इसी चर्चा के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको पूर्वांचल विकास बोर्ड का सलाहकार बनाया.

जानें कहां से की पढ़ाई

साकेत मिश्रा ने दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और इसके बाद उन्होंने भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) कोलकाता से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की. फिर सिविल सेवा की परीक्षा दी और 1994 में IPS बने, लेकिन फ़ाइनेंस सेक्टर की ओर झुकाव होने के कारण इस्तीफ़ा दे दिया और वह कई बैंकों में बड़े पद पर भी रहे.

श्रावस्ती से साकेत का है गहरा नाता

बता दें कि श्रावस्ती साकेत मिश्रा का ननिहाल है. उनके नाना बदलू राम शुक्ला बहराइच से पांच बार के लोकसभा सांसद रहे हैं. 2018 में साकेत भाजपा में शामिल हुए थे. तो वहीं 2014 में भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने यहां से अतीक को हराया था और लोकसभा पहुंचे थे तो 2019 में बसपा प्रत्याशी राम शिरोमणि वर्मा के कारण इस सीट से हार मिली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

1 hour ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago