प्रोफेसर नईमा खातून
AMU First Women Vice Chancellor: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पहली बार किसी महिला को वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है. प्रोफेसर नईमा खातून को एएमयू का नया कुलपति बनाया गया है. विश्वविद्यालय के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब किसी महिला को इस पद पर नियुक्त किया गया है.
बता दें कि वाइस चांसलर बनाए जाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से एक पैनल का गठन किया गया था. इस पैनल में प्रोफेसर नईमा खातून भी शामिल थीं. पैनल ने उनके नाम की सिफारिश की थी. जिसके बाद उन्हें AMU का नया वीसी नियुक्त किया गया है.
गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना दिसंबर 1920 में हुई थी. तब बेगम सुल्तान इसकी चांसलर बनी थीं. जबकि वाइस चांसलर महमूदाबाद के राजा मोहम्मद अली मोहम्मद खान को बनाया गया था. इससे पहले किसी भी महिला का नाम कुलपति पैनल में नहीं शामिल किया गया था.
यह भी पढ़ें- “जो लोग योगी जी की पहचान सिर्फ बुलडोजर से करते रहते हैं उन्हें…”, पीएम मोदी ने विपक्ष को दिखाया आईना
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…