देश

‘आनंद मोहन को इसलिए छोड़ा गया क्योंकि उनकी बिरादरी उनके साथ खड़ी थी’- बोले ओवैसी, अतीक के हत्यारों को लेकर कही ये बात

Asaduddin Owaisi In Moradabad: एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज यूपी में निकाय चुनाव के लिए प्रचार करने मुरादाबाद पहुंचे थे.
इस दौरान वे यूपी की योगी सरकार पर हमलावर दिखे. अतीक अहमद हत्याकांड के बाद से ही यूपी के सीएम पर निशाना साध रहे ओवैसी ने मुसलमानों को लेकर बड़ी बात कह डाली.

मुसलमानों को बताया कमजोर

मुरादाबादकी उमरी कलां नगर पंचायत में पहुंचे एआईएमआईएम प्रमुख ने अतीक अहमद हत्याकांड को लेकर यहां तक कह डाला कि, “मुसलमान की कोई ताकत नहीं है इसलिए उन्हें गोली मार दी जाती है.” वहीं उन्होंने जेल से रिहा हुए आनंद मोहन का जिक्र करते हुए कहा कि, “आनंद मोहन को इसलिए छोड़ा गया क्योंकि उनकी बिरादरी उनके साथ खड़ी थी. मुसलमान की कोई ताकत नहीं है इसी वजह से उन्हें पुलिस कस्टडी में गोली मार दी जाती है. ओवैसी यहीं नहीं रुके और आगे बोलते हुए यहां तक कह डाला कि अगर सियासी ताकत होती तो किसी माई के लाल में दम नहीं था कि गोलियां मारकर चले जाते.”

नाथूराम गोडसे को लेकर कह दी यह बात

ओवैसी ने सवाल करते हुए पूछा कि, “गांधी के कातिलों को क्या पुलिस कस्टडी में गोलियां मारी गईं? अजमल कसाब के वक्त कानून याद नहीं आया. पुलिस कस्टडी में कोई है, कोई आकर गोली मार देता है… पुलिसवाले कुछ नहीं कर सके. अतीक-अशरफ को गोली मारने वाले नाथूराम गोडसे की नाजायज औलाद हैं. वहीं उन्होंने कहा कि अतीक-अशरफ को गोली मारने वालों के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला?”

इसे भी पढ़ें: Wrestlers Protest: “मैं हाथ जोड़ता हूं, मुझे फांसी दे दो लेकिन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मत करो,” बोले WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह

दूसरी बार कृष्णैया की हत्या

बिहार के बाहुवली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की जेल से रिहाई को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा था कि ये दूसरी बार कृष्णैया की हत्या है. बिहार की आईएएस असोसिएशन की चुप्पी पर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि कृष्णैया ने मेहनत मजदूरी कर पढ़ाई की थी. वह इस घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं. वहीं उन्होंने इस बात की भी उम्मीद जताई कि इस मामले को लेकर फिर सोचा जाएगा.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

15 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

15 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

44 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

2 hours ago