आस्था

Chandra Grahan 2023: चंद्रग्रहण के दिन इन उपायों से खुलेगा किस्मत का ताला, करियर, व्यापार और रोजगार को लेकर मिलेगा शुभ समाचार

Chandra Grahan 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. पूजा पाठ के लिए भी इस तिथि को उत्तम माना जाता है. वहीं मई माह में 5 तारीख को पड़ने वाली वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, जोकि मध्य रात्रि के बाद समाप्त होगा. ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में आरंभ होगा, जबकि ग्रहण का मध्य और इसका अंत विशाखा नक्षत्र में होगा. इस चंद्रग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा. वहीं चंद्रग्रहण के दिन कुछ खास उपायों को करने से करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता पाई जा सकती है.

नहीं होगी धन की कमी करें यह उपाय

चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहण खत्म होते ही स्नान करने वाले जल में गंगाजल डालकर स्नान करें. इस दिन काले कंबल और भोजन का दान करें. चंद्र ग्रहण के दिन सबसे खास उपायों में से एक यह है कि काली गाय के घी का अखंड ज्योत जलाएं. मान्यता है कि ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलने शुरु हो जाते हैं.

व्यापार में कमाई होगी छप्पर फाड़

व्यापार में किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर चंद्र ग्रहण के दिन घर में बने पूजा घर में माता लक्ष्मी के पास गोमती चक्र पूरे विधि के साथ स्थापित करें और इसकी पूजा करें. इसके अलावा चंद्र ग्रहण के समय सफेद चीजें जैसे सफेद कपड़ा, चावल, दूध, दही और सफेद मिठाई आदि का दान करना शुभ माना गया है.

तरक्की के लिए करें यह उपाय

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों और कार्यालय के माहौल से दुखी लोगों के लिए यह उपाय रामबाण की तरह है. इसके लिए इस दिन चंद्र ग्रहण के बाद मीठे चावल बनाकर कौवों को खिला दें. इससे ग्रहों की अशुभता में कमी आती है वहीं राहु, शनि, केतु के दोष में भी कमी आती है.

इसे भी पढ़ें: इस पौधे की खूबी जानकार चौंक जाएंगे आप, माना जाता है धन के देवता कुबेर का पौधा, होती है पैसों की बरसात

इस उपाय से खुलेगा किस्मत का ताला 

आर्थिक समस्या से परेशान लोग चंद्रग्रहण के दिन यह उपाय करें. इसके लिए एक ताला खरीद लें और ताले को ग्रहण के समय रोशनी में रख दें. अगले दिन इसे किसी मंदिर में दान कर दें.

Rohit Rai

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

10 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago