देश

Anant-Radhika Engagement: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का हुआ रोका, मंगेतर राधिका मर्चेंट संग खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Anant-Radhika Engagement: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का रोका हो गया है. मंगेतर राधिका मर्चेंट संग रोका सेरेमनी की पहली तस्वीर सामने आई है. अनंत अंबानी, मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं और जल्द ही राधिका संग सात फेरे लेंगे. अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका (Radhika Merchant) की रिंग सेरेमनी श्रीनाथ जी मंदिर में हुई. मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे की सगाई बहुत ही सादगी के साथ की.

राधिका मर्चेंट बहुत जल्द मुकेश अंबानी परिवार (Ambani Family) की छोटी बहू बन जाएगी. हालांकि अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी कब होगी, इसकी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि राधिका और अनंत की 2018 में साथ में फोटो वायरल हुई थी. फोटो में दोनों मैचिंग ग्रीन आउटफिट में नजर आए थे. तभी से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं.

अनंत अंबानी और राधिका

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी (Anant Ambani) एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. अंबानी परिवार के हर फैमिली फंक्शंस में राधिका मर्चेंट को देखा जाता रहा है. अंबानी परिवार ने बीते जून महीने में अपनी होने वाली छोटू बहू राधिका के लिए कार्यक्रम आयोजित की थी. इस कार्यक्रम में कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे थे. इस सेरेमनी में राधिका मर्चेंट ने क्लासिकल डांस भी किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे.

ये भी पढ़ें: Reliance Family Day: मुकेश अंबानी बोले- 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

अनंत अंबानी और राधिका

कौन हैं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) ‘एनकोर हेल्थकेयर’ के सीईओ और वाइस चेयरमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया है. राधिका एक टैलेंटेड इनफ्लुएंसर हैं, जो अपने क्लासिकल डांस और अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए लाइमलाइट में रहती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

7 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

8 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

15 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

21 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

23 minutes ago

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

30 minutes ago