मनोरंजन

Nitin Manmohan Dies: फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा…

Nitin Manmohan Dies: सिनेमा इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है. जहां बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन का 29 दिसंबर को निधन हो गया है. आपको बता दें कि फिल्म निर्माता को 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी हालत काफी गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था.

डैड की हालत नाजुक- बेटी प्राची

बता दें कि नितिन करीब 15 दिनों से अस्पताल में थे और वेंटिलेटर पर थे. जहां कई डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही थी. इससे पहले उनकी बेटी प्राची ने बताया था ,’डैड की हालत बहुत नाजुक है.’ एक्टर की बेटी ने ये भी कहा था कि उन्हें होश नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- Tejasswi Prakash-Mouni Roy ने ‘नागिन’ के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए जैस्मिन को कितनी रकम मिली…

निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि

पिछले दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, दवाइयों का असर होने के बाद भी वह खतरे से बाहर नहीं थे. उनके दोस्त और निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि की. करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद नितिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

ये भी पढ़ें- Pathan Controversy: विवाद के बाद क्या फिल्म में बदलेगी दीपिका की ‘भगवा बिकिनी’? सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को दिए ये सुझाव

नितिन मनमोहन ने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का किया निर्माण

नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था. ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,’दस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का भी निर्माण किया था. गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं. मनमोहन को ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

9 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

37 minutes ago