देश

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में दिग्गजों ने की शिरकत, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से महफिल सजी

शादी से पहले कई महीनों तक चले जश्न के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने शुक्रवार (12 जुलाई) को मुंबई में शादी कर ली. शादी की तस्वीरें और वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर छाए रहे. शनिवार (13 जुलाई) को अंबानी परिवार मुंबई के बीकेसी में एक ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह आयोजित कर रहा है, जिसमें मशहूर हस्तियों के शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके बाद रविवार को एक भव्य रिसेप्शन पार्टी होगी.

तुलसी पीठ के संस्थापक प्रमुख जगद्गुरु रामभद्राचार्य अपनी पवित्र उपस्थिति से अनंत-राधिका शुभ आशीर्वाद समारोह की शोभा बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पहुंच गए हैं.

दूल्हे के माता-पिता नीता और मुकेश अंबानी ने अनंत-राधिका शुभ आशीर्वाद समारोह में उनका स्वागत करते हुए द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती और ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को सम्मान दिया.

इन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने की शिरकत

यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन, फीफा अध्यक्ष Gianni Infantino सहित अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने भी अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में शिरकत की.

ये राजनेता समारोह में पहुंचे

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू अपनी पत्नी के साथ नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए समारोह में पहुंचे. इस दौरान राज्य उपमुख्यमंत्री और सुपरस्टार पवन कल्याण भी मौजूद रहे.

समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार पहुंचे. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान के साथ अनंत-राधिका शुभ आशीर्वाद समारोह में पहुंचे. वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार तथा कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी मौजूद रहे.

फिल्म जगत से ये हस्तियां रही मौजूद

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने वेदांग रैना और शिखर पहाड़िया के कार्यक्रम में शिरकत की. फिल्म प्रोड्यूसर और उद्योगपति रोनी स्क्रूवाला अपनी पत्नी जरीना मेहता के साथ समारोह में शामिल हुए. इसके अलावा फिल्म ‘12वीं फेल’ के निर्माण के पीछे प्रेरणास्रोत आईपीएस मनोज कुमार शर्मा भी पत्नी के साथ मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

2 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

16 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

41 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

46 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago