उत्तर प्रदेश

3.27 लाख मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई थी, सब ह‍िंदुओं को वापस करें- संभल में मचे बवाल पर बोले यूपी के मंत्री

Sambhal Jama Masjid Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद पर दोबारा सर्वे होने का पता चलने पर स्‍थानीय मुस्लिम समुदाय खफा गया. कुछ ही घंटों में वहां पुलिस की मौजूदगी में भयंकर बवाल मचा, सर्वे के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव और आगजनी कर दी. जवाब में पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया.

हिंसा भड़कने पर प्रशासन ने कई कदम उठाए. खबर आ रही हैं कि बवाल में 20 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी और 2 दर्जन अन्‍य लोगों चोटिल हुए हैं. मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि भी की है. बहरहाल, वहां इंटरनेट सेवाएं ठप हैं, और 8वीं तक के स्कूल बंद करा दिए गए हैं.

संभल के बवाल पर बोले मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

संभल में मचे इस बवाल के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का बयान आया है. न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, ठाकुर रघुराज सिंह ने संभल में उपद्रव करने वालों को चेतावनी दी. साथ ही उन्‍होंने मस्जिद वाले विवाद पर कहा कि पूरा संभल पहले हिंदुओं का ही था.

‘खुले दिमाग से सोचना चाहिए, सभी हिंदुओं के स्थान थे’

उन्‍होंने कहा, “वहां 3 लाख 27 हजार मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी. अब वो समय आ गया है, जब उन्हें (मुस्लिम समुदाय) ये सब हिंदुओं को सौंप देना चाहिए. उनको खुले दिमाग से सोचना चाहिए, क्योंकि ये सभी हिंदुओं के स्थान थे, इसलिए इन्हें स्वतः ही वापस कर दिया जाना चाहिए.

जनता जो हुक्म देगी, उसका पालन किया जाएगा: मंत्री

अब उपद्रवियों पर सरकार क्‍या कार्रवाई करेगी, इस सवाल पर मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि हम जनसेवक हैं, और जनता जो हुक्म देगी, उसका पालन किया जाएगा. हमारी स्‍थानीय लोगों से अपील है कि वहां शांति बनाए रखें.

यह भी पढ़िए: संभल में शाही जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

8 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

10 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

29 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

32 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

45 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

1 hour ago