देश

देवेन्द्र फडणवीस बनेंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री: तमिल सेल्वन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ को भारी बहुमत मिला है. भाजपा ने इस चुनाव में 132 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल की है. भाजपा के लिए यह जीत कई मायनों में विशेष है क्योंकि महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में उसे भारी नुकसान हुआ था. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है. साथ ही महाराष्ट्र की अगली सरकार में मंत्रिमंडल में किन लोगों को जगह दी जाएगी, इस पर भी चर्चा चल रही है.

सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र की अगली सरकार में भाजपा की टिकट पर चुनाव जीतकर आए तमिल सेल्वन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. वायरल हो रहे इस लेटर पर जब आईएएनएस ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा, “मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. मैं तीसरी बार चुनाव जीता हूं. मैं कार्यकर्ता के तौर पर काम करता हूं और आगे भी करता रहूंगा.”

देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बारे में तमिल सेल्वन ने कहा, “मैं देवेंद्र फडणवीस के आशीर्वाद से तीसरी बार जीता हूं. मैं एक बार फिर आशीर्वाद लेने के लिए यहां आया हूं.” ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे के बारे में भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने इस चुनाव से जाहिर कर दिया है कि बिना विकास कार्य के वोट नहीं मिलेगा. सेवा के माध्यम से महाराष्ट्र में भाजपा और महायुति जिंदा है.

ये भी पढ़ें- भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, कहा- इनकी सोच वामपंथी, अर्बन नक्सल वाली है

यह पूछे जाने पर कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, तमिल सेल्वन ने कहा है कि महायुति को जनता ने बहुमत दिया है. भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं. देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे. तमिल सेल्वन ने सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. उन्हें 73,429 वोट मिले. कांग्रेस के गणेश कुमार यादव को 65,534 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी ने 7895 वोट के अंतर से जीत दर्ज की.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

38 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago