देश

भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, कहा- इनकी सोच वामपंथी, अर्बन नक्सल वाली है

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने रविवार को आईएएनएस से बात करते हुए महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजे को लेकर अपनी बात रखी. चुनावी राज्य में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर शाजिया इल्मी ने तंज कसते हुए कहा, “नाम बड़े और दर्शन छोटे. भारत जोड़ो यात्रा, भारत न्याय यात्रा और संविधान बचाओ यात्रा जैसी बड़ी बातें कीं, लेकिन नतीजा क्या रहा? कांग्रेस ने अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन किया.

महाराष्ट्र कभी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. जिस तरीके से उद्धव ठाकरे ने पांच साल पहले अपने सबसे पुराने एलायंस पार्टनर का हाथ छोड़ा, अपने पिता की विचारधारा और विरासत को छोड़ा, अब उसका नतीजा देखिए, वहां के लोगों ने दिल और जान से भाजपा को वोट दिया.”

वामपंथी से भी अति वामपंथी

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी की “वामपंथी से भी अति वामपंथी” और अर्बन नक्सल वाली सोच है. “टुकड़े-टुकड़े गैंग” और भारत का मजाक उड़ाने की सोच का नतीजा यह हुआ कि राहुल गांधी पूरी तरह से लोगों के साथ डिस्कनेक्ट हो गए. जो इंसान पूरे देश में चल-चलकर यात्रा करता है और लोगों को जोड़ने की बात करता है, उसको देश की वास्तविकता का अंदाजा भी नहीं है.

झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत

भाजपा नेता ने कहा कि आरक्षण और संविधान को लेकर झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोसते-कोसते देश और देशवासियों को बुरा-भला कहना शुरू कर देते हैं. यह दिखाता है कि उनके अंदर सूझबूझ का अभाव है. राजनीति में युवाओं के आने को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीति पहले सिर्फ कुछ ही परिवारों की एक तरह से जागीर मानी जाती थी, लेकिन अब ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें आ रहे हैं. वे अपने परिश्रम, सूझबूझ और समझ के चलते राजनीति में योगदान दे रहे हैं. विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले युवाओं को एक पार्टी में जगह मिलती है. वैसी ही पार्टियां आज चल सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

56 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

1 hour ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

10 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

11 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

11 hours ago