बिहार की राजनीति में छोटे सरकार के नाम से मशहूर और मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. पटना की बेउर जेल से उनकी रिहाई ने समर्थकों के बीच हलचल पैदा कर दी है. दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद, सोमवार को अनंत सिंह जेल की सलाखों से बाहर आ गए.
अनंत सिंह की रिहाई सिर्फ एक कैदी का बाहर आना नहीं, बल्कि एक बड़े शक्ति प्रदर्शन जैसा दिखा. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक सफेद रंग की लैंड क्रूजर गाड़ी सीधे जेल के अंदर तक गई, जिसमें सवार होकर अनंत सिंह बाहर निकले. अनंत सिंह के बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा.
जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह के तेवर पुराने वाले ही नजर आए. उन्होंने मीडिया और समर्थकों से मुखातिब होते हुए कहा,
“मैंने अपने लोगों से वादा किया था कि बहुत जल्द बाहर आऊंगा, और देखिए मैं आ गया.”
उन्होंने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे मंगलवार को बड़हिया जाकर माता के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे.
अनंत सिंह की रिहाई का जश्न सिर्फ जेल के बाहर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उनके सरकारी आवास पर इसकी भव्य तैयारी पहले से ही चल रही थी. समर्थकों का मुंह मीठा कराने के लिए लाखों की संख्या में रसगुल्ले और काला जामुन तैयार किया गया हैं. करीब 10 हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है. मेन्यू में समोसे से लेकर करीब 10 तरह के लजीज व्यंजन शामिल हैं.
जेल से निकलने के बाद उनका काफिला करीब 6 किलोमीटर तक समर्थकों की भीड़ के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ा. आलम यह था कि करीब 1 किलोमीटर तक उनके चाहने वाले गाड़ी के साथ-साथ पैदल ही चलते रहे.
बताया जा रहा है कि आज दिन भर अनंत सिंह अपने पटना आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. उनके आने की खुशी में मोकामा से भी बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंच रहे हैं, जिनके लिए ठहरने और खाने-पीने का पुख्ता इंतजाम किया गया है. मंगलवार (24 मार्च) सुबह 8 बजे वे अपने पैतृक क्षेत्र मोकामा के लिए रवाना होंगे, जहां उनके स्वागत में एक और बड़ा कार्यक्रम होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- हॉस्टल में शिफ्ट होने के 3 घंटे बाद ही NEET छात्रा की मौत, अररिया की ‘लाडो’ का फंदे से लटका मिला शव
-भारत एक्सप्रेस
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…
महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुंचाने के लिए…
FSSAI Food Safety Action: FSSAI ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते सेवन…
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…