उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बनाई ‘चतुरंगिणी सेना’, रोको, टोको और ठोको के तर्ज पर करेगी काम

Avimukteshwaranand Chaturangini Sena: प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुए विवाद को लेकर सुर्खियों में आए ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने चतुरंगिणी सेना बनाने का ऐलान किया है. इस सेना को बनाने का मकसद देश में गौ हत्या पर रोक लगाना है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसका ऐलान वाराणसी में एक सभा में किया.

उन्होंने बताया कि इसको लेकर 27 सदस्यीय सेना के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है. यह सेना 10 महीने के अंदर धरातल पर उतरकर अपना काम करना शुरू कर देगी.

चतुरंगिणी सेना बनाने के उद्वेश्य के बारे में बताते हुए शंकराचार्य ने कहा कि देश में हिंदुओं के मन में जिस भी प्रकार का भय समाया हुआ है उसे खत्म करना है. उन्होंने आगे कहा कि आज देश के हिंदू सच का साथ नहीं दे पा रहे हैं. सच नहीं बोलना उनकी मजबूरी हो गई है. यह सेना उन्हें उस भय से मुक्ति दिलाएगी.

टोको, रोको नहीं तो ठोको पर करेगी काम

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि यह सेना निर्बल का बल बनने का काम करेगी. चतुरंगिणी सेना टोको, रोको नहीं तो ठोको के सिद्धांत पर काम करेगी. जिसमें टोको का अर्थ है कि जहां गलत हो रहा है उसे टोककर सुधारा जाए. अगर इससे सुधार नहीं आता है तो खड़े होकर रोकना पड़ेगा. अगर उससे भी बात नहीं बनेगी तो फिर ठोका जाएगा. “ठोको” के बारे में बताते हुए शंकराचार्य ने कहा कि यहां ठोको का अर्थ हिंसा नहीं है, बल्कि लिखित रूप में शिकायत कर कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया जाएगा.

फरसा लेकर उतरेगी सेना

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि चतुरंगिणी सेना हाथ में फरसा लेकर और पीले वस्त्र पहनकर मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि जैसे परशुराम जी ने फरसा लेकर आततायियों का संहार किया था, वैसे ही हमारी सेना हाथ में फरसा लेकर गायों और निर्बलों को सताने वालों को रोकेगी.

ये भी पढ़ें- भारत के सबसे बड़े नदी तंत्र पर संकट के बादल, गंगा रिवर बेसिन में 1300 साल का सबसे भयानक सूखा- आगे क्या होगा?

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि इस सेना में कुल 2 लाख 18 हजार 700 सैनिक होंगे. जिनका काम गौ रक्षा और निर्बलों को सताने वालों को रोकना होगा. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुताबिक यह सेना आगामी माघ मेले में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

6 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago