Andaman Nicobar Janta Darshan: अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के लोगों के लिए प्रशासन की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. आम जनता की समस्याओं का सीधे और त्वरित समाधान करने के मकसद से शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर 2026 को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम की दोबारा शुरुआत की गई. श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में द्वीपसमूह के दूर-दराज और दुर्गम इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने की. पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला जनता दर्शन कार्यक्रम था. बताया जा रहा है कि इससे पहले करीब नौ साल पहले ‘जनता दरबार’ के जरिए स्थानीय लोगों की शिकायतें सीधे सुनी जाती थीं. अब एक लंबे अंतराल के बाद इसे नए क्लेवर और ‘जनता दर्शन’ नाम से फिर से शुरू किया गया है.
तड़के से ही लोक निवास के बाहर दूर-दराज के द्वीपों से आए लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था. उपराज्यपाल ने आम नागरिकों से आमने-सामने बैठकर बात की और उनकी निजी समस्याओं, प्रशासनिक शिकायतों और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों को बेहद संजीदगी से सुना.
जनता दर्शन के दौरान उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने कई गंभीर मामलों पर संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत संज्ञान लेने और तय समय सीमा के भीतर समाधान निकालने के निर्देश जारी किए.
स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस पहल की दिल खोलकर तारीफ की है. लोगों का कहना है कि प्रशासन के शीर्ष स्तर तक अपनी बात सीधे पहुंचाने का यह मंच आम जनता और सरकार के बीच बनी दूरी को खत्म करने में मील का पत्थर साबित होगा.
-भारत एक्सप्रेस
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…
प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…
रामानंद सागर की 'रामायण' के मशहूर कलाकार अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद…
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…