देश

Earthquake in Andaman: भूकंप के झटके से थर्राया अंडमान निकोबार, रिक्टर स्केल पर दर्ज की गई 4.1 तीव्रता

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बुधवार (10 जनवरी) की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई. नेशनल सेंटर फॉर्म सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी. NCS ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि भूकंप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

सुबह-सुबह महसूस किए गए झटके

NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयकर की गई एक पोस्ट में लिखा है कि “10 जनवरी की सुबह 7.53 बजे अंडमान निकोबार द्वीपों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के केंद्र की गहराई 10 किलोमीटर थी. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल मिलाकर 572 द्वीप हैं. जिसमें से 38 पर स्थायी रूप से लोग निवास करते हैं. अन्य द्वीपों पर सरकार का नियंत्रण है, लेकिन वहां पर आबादी नहीं है. अंडमान बंगाल की खाड़ी के उस हिस्से में स्थित है, जहां पर अक्सर भूकंप के झटके आते रहते हैं.

इंडोनेशिया में आया था भूकंप

बता दे इससे पहले इंडोनेशिया में सोमवार (8 जनवरी) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई. भूकंप का केंद्र तलौद द्वीप बताया जा रहा है. इससे पहले नए साल की शुरुआत में जापान, उसके बाद म्यामांर, अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जापान में भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी. वहीं अब इंडोनेशिया में आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई है.

भूकंप से जापान में भारी तबाही

वहीं नए साल की शुरुआत में जापान में काफी तेज तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे. जिसमें 90 मिनट के अंदर 4.0 या फिर उससे ज्यादा के करीब 21 झटके महसूस किए गए थे. इनमें से एक भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई थी. इन भूकंप के बाद जापान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया था. जापान में भूकंप के बाद अगले दिन म्यामांर और भारत के लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. म्यामांर में 2 जनवरी को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसका केंद्र म्यामांर में जमीन के अंदर 85 किलोमीटर की गहराई में था.

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: “हमें पाकिस्तान जाने से कोई नहीं…”, धारा 370 पर बोले फारूक अब्दुल्ला- हम नहीं लेकर आए

इसलिए आता है भूकंप

आखिर भूकंप क्यों आते हैं? इसको समझने के लिए सबसे पहले पृथ्वी की संरचना को जानना जरूरी है. हमारी पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेट्स पर स्थित है. इन प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ लावा है. जिसपर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ऐसा होता है कि ये प्लेटें आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से इन प्लेट्स के कोने सिकुड़ जाते हैं या फिर टूटने लगते हैं. जिससे नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने के लिए रास्ते खोजती है. जिसमें डिस्टर्बेंस होता है और इसी के बाद भूकंप की स्थिति पैदा होती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

12 minutes ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

14 minutes ago

दवा कंपनियों की मनमानी पर लगाम, कैंसर की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती, जानिए किसे मिलेगा सीधा फायदा

Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…

46 minutes ago

अगले 5 घंटे बहुत भारी…15 राज्यों में 60 की रफ्तार से तूफानी बवंडर, यूपी से बिहार तक झमाझम बारिश

Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…

46 minutes ago