देश

तिरुपति में अवैध शराब बिक्री का आरोप, YSRCP नेता का दावा- सुबह 5 बजे से खुल जाती हैं दुकानें, MRP से ज्‍यादा कीमत पर बिकती है शराब

आंध्र प्रदेश के तिरुपति में अवैध शराब बिक्री होने का दावा किया गया है. वाईएसआरसीपी पार्टी के नेता ने ऐसा दावा करते हुए आज टीडीपी-एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला. वाईएसआरसीपी नेता और तिरुपति सांसद एम. गुरुमूर्ति ने आरोप लगाया कि धर्मनगरी में शराब की दुकानें सुबह 5 बजे से देर रात 12 बजे तक खुल रही हैं, जो नियमों का उल्लंघन है. उन्होंने दावा किया कि शराब की बिक्री अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से कम से कम 50 रुपये अधिक पर हो रही है.

न्‍यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुमूर्ति ने कहा, “एनडीए सरकार तिरुमाला की पवित्र छाया में भी लूट कर रही है. अगर तिरुपति में यह हाल है, तो अन्य जगहों की स्थिति की कल्पना की जा सकती है.”

वाईएसआरसीपी नेता बी. अभिनय पड़ताल करने गए थे

तिरुपति सांसद एम. गुरुमूर्ति का कहना है कि वाईएसआरसीपी नेता बी. अभिनय ने रविवार तड़के तिरुपति का दौरा किया था और यह पाया कि वहां कई शराब दुकानें सुबह 5 बजे से खुल रही हैं और MRP से अधिक कीमत पर बिक्री हो रही है. उन्होंने इस अवैध शराब नेटवर्क को तिरुपति की पवित्रता पर दाग और शासन में विफलता का प्रतीक बताया. वाईएसआरसीपी ने सरकार से तत्काल जवाबदेही और कार्रवाई की मांग की है.

YSRCP के आरोप पर आबकारी विभाग की प्रतिक्रिया

आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दुकानों के कर्मचारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हो सकते हैं, लेकिन लाइसेंस धारक, जो भारी राशि का भुगतान करते हैं, आमतौर पर जुर्माने के डर से ऐसी गतिविधियों से बचते हैं. विभाग ने एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई की है. वहीं, 13 अन्य दुकानों की जांच करने की बात कही गई है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं. एक मामला आंध्र प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 31 के तहत दर्ज किया गया है.

पूर्व मंत्री रजनी का बयान, NDA के दावे खारिज किए

वहीं, पूर्व मंत्री विदादला रजनी ने एनडीए के दावों को खारिज करते हुए कहा कि YSRCP शासन में शराब की बिक्री में कमी आई थी. उन्होंने 2018-19 में 3.84 करोड़ शराब केस की तुलना में 2023-24 में 3.32 करोड़ केस और बियर बिक्री में भारी गिरावट का हवाला दिया.

ये भी पढ़ें- योगी सरकार ने यूपी को 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने का लिया संकल्प, अब तक 10,336 बाल श्रमिकों की पहचान

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी! हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 minute ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

5 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

17 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

18 minutes ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

34 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

37 minutes ago