चंद्रबाबू नायडू ने अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की.
Andhra Pradesh NDA Seat Sharing Formula Final: लोकसभा चुनाव 2024 में आंध्रप्रदेश में भाजपा, टीडीपी और जनसेना साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. इसके लिए सीट शेयरिंग का संभावित फाॅर्मूला भी सामने आ गया है. हालांकि अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी और जनसेना 25 लोकसभा सीटों में 8 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी. जबकि विधानसभा में यह आंकड़ा 30 का है.
जानकारी के अनुसार राजधानी अमरावती में भाजपा अपना एक प्रतिनिधि भेजकर चंद्रबाबू नायडू की घर वापसी कराएगी. बता दें कि चंद्रबाबू नायडू पिछले 3 दिनों से दिल्ली में रुके हुए थे. सीटें तय होने के बाद वे जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे. इससे पहले 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चंदबाबू नायडू और जनसेना के पवन कल्याण ने दिल्ली में बैठक की थी. इस बैठक में गठबंधन और सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हुई.
यह भी पढ़ेंः पीएम ने अरुणाचल में सेला टनल का उद्घाटन किया, बोले- मोदी की गांरटी के बारे में तो सुना ही होगा
बता दें कि आंध्रप्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ होते हैं. ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर देरी हो रही थी. वहीं कुछ सीटों पर उम्मीदवारी को लेकर भाजपा और टीडीपी में मतभेद भी था. जानकारों की मानें तो भाजपा लोकसभा में 25 में से 6 सीटों पर चुनाव लड़ना चाह रही थी. जबकि टीडीपी 4 सीटों पर अड़ी थी. ऐसे में ये फाॅर्मूला तय हुआ कि भाजपा और जनसेना 8 लोकसभा सीट और 30 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी.
यह भी पढ़ेंः MP में कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…