Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

MP में कांग्रेस को झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

Suresh Pachauri Join BJP in Bhopal: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी आज भाजपा में शामिल हो गए. इसके साथ इंदौर के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो गए.

Suresh Pachauri Join BJP in Bhopal

कार्यक्रम में मौजूद सुरेश पचौरी और सीएम मोहन यादव समेत भाजपा नेता.

Suresh Pachauri Join BJP in Bhopal: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी आज भाजपा में शामिल हो गए. उनके साथ धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर से पूर्व पार्षद संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल समेत आधा दर्जन नेताओं ने भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.

इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज चैहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा समेत कई दिग्गज मौजूद रहे. वहीं इस कार्यक्रम में हंसी ठिठौली भी देखने को मिली जब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में संजय शुक्ला को कहा कि साले, तेरी गाली सुनी अब तेरे को लेना पड़ रहा है. इसके साथ ही कैलाश ने भी ठहाका लगाया. उनके इस पूरे मजाक का वीडियो भी सामने आया है.

सेवा दल के अध्यक्ष रह चुके हैं पचौरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने भरोसा जताया है. उन्होंने भाजपा के पूर्व कैलाश जोशी को राजनीति का संत बनाया. कांग्रेस में यह पदवी सुरेश पचौरी से मिली है. पचौरी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. उन्होंने दो-दो प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया. वे कांग्रेस सेवा दल के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः भारत दौरे पर आए मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति, मांगी माफी, बोले- इंडिया वालों छुट्टियों पर हमारे देश आएं

पूरे देश से साफ हो जाएगी कांग्रेस- शिवराज

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि आजादी के बाद गांधीजी ने कहा कि था कांग्रेस आजादी का आंदोलन था. अब कांग्रेस को भंग कर देनी चाहिए. उस दौरान पंडित नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया. राहुल गांधी अब गांधी जी की इच्छा को पूरा करने के लिए निकले हैं. राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने के लिए निकले हैं.

ये भी पढ़ेंः ऐसे हुई थी कनाडा में आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या, सामने आया वीडियो फुटेज, कार के पास दो युवक आए और फिर…



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital