खेल

IPL 2023: CSK फैंस के लिए बुरी खबर, 16.25 करोड़ रुपये बहाने के बाद भी नहीं मिला फायदा!

Ben Stokes Won’t Bowl In IPL 2023: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को दिसंबर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की शानदार फीस पर साइन किया था. मगर आईपीएल के आगाज से पहले सीएसके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार बेन स्टोक्स आईपीएल में खेलेंगे लेकिन गेंदबाजी नहीं करेंगे. इंग्लैंड के हालिया न्यूजीलैंड दौरे के दौरान स्टार ऑलराउंडर पूरी तरह से फिट नहीं थे.

CSK कोच ने किया कन्फर्म

चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने पुष्टि करते हुए कहा कि स्टोक्स घुटने की चोट के कारण सीजन की शुरुआत में गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं. हसी ने बताया कि स्टोक्स आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के लिए बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. कोच हसी ने ईएसपीनएक्रिकंफो से कहा, “मेरी समझ से वह शुरू से ही एक बल्लेबाज के रूप में जाने के लिए तैयार है. गेंदबाजी के लिए अभी इंतजार करना होगा. मुझे पता है कि उन्होंने हल्की गेंदबाजी की थी, क्योंकि उसके घुटने में इंजेक्शन लगा था.”

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Kidnapping Case: अशरफ को क्यों छोड़ा, वो अतीक से भी ज्यादा खूंखार- माफिया का भाई बरी हुआ तो पूजा पाल का आया बड़ा बयान

16.25 करोड़ रुपये बहाने के बाद भी नहीं मिला फायदा!

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच बेन स्टोक्स ने कहा है कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और टी20 विश्व कप विजेता बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं. स्टोक्स, जिन्हें सीएसके ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था. क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, और उम्मीद की जाती है कि वह एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ी होंगे.

ऑक्शन में इंग्लिश खिलाड़ियों का रहा बोलबाला

आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में इंग्लिश खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. जिसमें हैरी ब्रूक, सैम करन और स्टोक्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं. स्टोक्स की चोट चेन्नई की शुरुआती योजनाओं पर सवाल उठाती है क्योंकि उनके जून के मध्य में शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला की तैयारी के लिए टूर्नामेंट के बाद के चरणों में जाने की उम्मीद है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

8 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago