Anil Vij reaction to Rahul Gandhi: चंडीगढ़/प्रदीप: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा जाने जाते हैं. इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा इंदौर के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने और उनकी माता को लेकर की गई टिप्पणी पर बेहद कड़ा पलटवार किया है. विज ने दो टूक शब्दों में कहा कि राहुल गांधी न तो हिंदुस्तान की संस्कृति को समझते हैं और न ही मां के स्थान का सम्मान करना जानते हैं.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा (What did Anil Vij say about Rahul Gandhi) कि वे युवाओं के बीच जाकर उन्हें अच्छे संस्कार देने के बजाय उनकी आदतें बिगाड़ रहे हैं, ताकि वे भी जाकर अपनी मां और बड़ों का अनादर करें. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सोचते हैं कि इस तरह की हरकतों से उनका राजनीतिक कद बढ़ेगा, लेकिन प्रजातंत्र में राजनीतिक कद का असली मतलब वोटों से होता है.
ये भी पढ़ें: आमने-सामने आए नेताजी! राजभर के दावे पर बृजभूषण सिंह ने ये क्या कह दिया?
विज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के छात्र संघ चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां एबीवीपी (ABVP) ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को हराकर करारा जवाब दे दिया है. आज का युवा पूरी तरह समझदार है और कोई भी डूबते जहाज पर सवार होना नहीं चाहता, और कांग्रेस का जहाज इस समय पूरी तरह डूब रहा है.
कांग्रेस विधायक डॉ. एचडी रंगनाथ के उस आरोप पर कि भाजपा ने कभी राष्ट्रगान का सम्मान नहीं किया, विज ने पलटवार करते हुए कहा कि हम राष्ट्रध्वज फहराते हैं, राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाते हैं. अब इनकी दुनिया में क्या चल रहा है, यह वही जानें, लेकिन हमारी दुनिया में सब कुछ सही हो रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘बहन-बेटियों को भी साथ लाओ…’, गरबे में मुस्लिमों की एंट्री पर रामेश्वर शर्मा, क्या बोले आरिफ मसूद?
कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोपों को खारिज करते हुए विज ने स्पष्ट किया कि SIR चुनाव आयोग का एक निष्पक्ष चुनाव कराने का अभियान है, जिसमें सरकार का कोई दखल नहीं है. यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि केवल वैध मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें और जिनकी नागरिकता संदिग्ध है, वे मतदान न कर सकें.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…