Valentine day: 14 फरवरी को देश दुनिया में मनाए जाने वाले वैलेंटाइन डे पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिलती है. इसी क्रम में यूपी के मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने इस दिन को लेकर अपना विरोध जताया है और यह चेतावनी भी दी है कि जो भी जोड़ा होटल-रेस्टोरेंट या किसी अन्य सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करता हुआ पाया जाएगा उसकी पूरे अच्छे तरीके से लठ्ठ से सेवा की जाएगी.
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को अखिल भारत हिंदू महासभा ने इस दिन का विरोध जताया है. महासभा के कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए सड़क पर उतर कर वैलेंटाइन डे कार्डों को जलाकर इस दिन के खिलाफ प्रदर्शन किया.
लठ्ठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा लठ्ठ पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने इस बात की चेतावनी दी थी कि अगर वैलेंटाइन डे मनाने वाले युवाओं में से कोई भी युवा किसी भी रेस्टोरेंट या होटल में अश्लील हरकत करते हुए पाया गया तो यह अच्छा नहीं होगा. उसे उनको लठ्ठ से अच्छे तरीके से समझाया जायेगा.
वैलेंटाइन डे भारतीय संस्कृति के लिए ठीक नहीं
रविवार को मुजफ्फरनगर के अखिल भारतीय हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा वैलेंटाइन डे के कार्ड को जलाया गया है. इस संदर्भ में हमारा मानना है कि यह भारतीय संस्कृति के लिए ठीक नहीं है.
होटल मालिकों से भी किया निवेदन
इसके आगे उनका कहना था कि हम अपने नौजवानों से साफ-साफ कहना चाहते हैं कि वैलेंटाइन डे से बचें. इसके अलावा वे किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में अश्लीलता ना करें. उन्होंने होटल और रेस्टोरेंट मालिकों से भी इस बात का निवेदन किया है कि वह अपने यहां पर ऐसे किसी भी असामाजिक तत्व को ना जगह दें जो अश्लीलता फैलाता हो और छोटी नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता हो.
इसे भी पढ़ें: VIDEO: “जहां मिलेंगे बाबू- शोना, तोड़ देंगे कोना-कोना” Valentine’s Day से पहले शिवसेना ने लाठी-डंडों को पिलाया तेल, दी चेतावनी
होटल, रेस्टोरेंट और पार्कों पर रहेगी हिंदू महासभा की नजर
लोकेश सैनी ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा की टीम वैलेंटाइन डे पर होटल, रेस्टोरेंट और पार्कों में जाकर इस दिन किसी भी तरह की अश्लील गतिविधि पर नजर रखेगी. वहीं हमने लठ्ठ की पूजा करते हुए उसमें तेल भी लगा रखा है.
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार…
Punjab Police Success: पंजाब पुलिस की AGTF ने ऑपरेशन 'शहीद' के तहत 10 महीने तक…
पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…
क्या 1 जनवरी 2027 से पुरानी चेकबुक बंद हो जाएगी? RBI ने वायरल मैसेज पर…
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…