WB CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था बेहतर है. वहीं उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राज्य के सीमावर्ती इलाकों में ‘आतंक फैलाया’ है. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के इस बयान पर सियासत गरमा गई है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बेगुनाह लोगों को मारा जा रहा है. केंद्र इन हत्याओं की जांच के लिए टीमों को भेजने की जहमत नहीं उठाता है. वहीं सीएम ममता बनर्जी ने 2024 में भाजपा को हराने के अपने आह्वान को दोहराया और कहा कि देश को अराजकता को समाप्त करने के लिए जनता की सरकार लाने का प्रयास करना चाहिए. बंगाल में हिंसा और भ्रष्टाचार पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की हालिया टिप्पणी के संदर्भ में ममता बनर्जी ने कहा कि उनके राज्य में देश के अन्य हिस्सों की तुलना में कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहतर है.
वैलेंटाइन डे पर गाय को गले लगाने की केंद्र की अब निरस्त कर दी गई अधिसूचना भी उन्होंने तंज कसा. ममता बनर्जी ने कहा अगर गाय व्यक्ति को टक्कर मारती है, तो क्या होगा. उन्होंने कहा, “अगर गाय हमें टक्कर मारती है, तो क्या होगा? क्या वो (भाजपा) हमें मुआवजा देगी.” ममता ने कहा, “भाजपा को इससे पहले गाय को गले लगाने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपए और भैंस को गले लगाने के लिए 20 लाख रुपए का बीमा देना चाहिए.”
ये भी पढ़ें: Kolkata: TMC नेता बाबुल सुप्रियो की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
बता दें कि पशु कल्याण बोर्ड ने वैलेंटाइन डे पर एक पत्र जारी कर 14 फरवरी को ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ गई थी. कई यूजर्स बोर्ड की अनोखी अपील को लेकर तरह-तरह रिएक्शंस देने लगे थे. हालांकि बाद में पशु कल्याण बोर्ड ने ‘काउ हग डे’ मनाने की अपील को वापस ले लिया था.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…
Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…
Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…
Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्वर शिवजी…