केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर यूनेस्को के मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्व के कुछ पुराने मीडिया घराने भारत के वैश्विक उत्थान और आर्थिक महाशक्ति बनने को पचा नहीं पा रहे हैं और भारत के खिलाफ एक व्यवस्थित अभियान चला रहे हैं.
ठाकुर ने न्यूयॉर्क टाइम्स और इससे जुड़े ए.जी. सुल्जबर्गर के आरोपों का जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, “भारत के वैश्विक उत्थान और उसके आर्थिक महाशक्ति में बदलने को पचाने में असमर्थ, विश्व के कुछ पुराने मीडिया घराने भारत के खिलाफ एक व्यवस्थित अभियान चला रहे हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स, जिसने तथ्य-मुक्त और मनगढ़ंत भारत-विरोधी कहानियां लिखने के मामले में अपने लिए एक जगह बनाई है, ने बेशर्मी से तथ्यों को विकृत करने के लिए यूनेस्को के मंच का दुरुपयोग किया है.”
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, “न्यूयॉर्क टाइम्स के ए.जी. सुल्जबर्गर ने न्यूजरूम पर तथाकथित छापे के बारे में उल्लेख किया. अगर कोई कुछ गलत करता है तो न्यूजरूम या न्यूजरूम नहीं होने की बात नहीं उठती, भारत में कानून अपना काम करता है. न्यूजरूम की स्थिति का दावा करने मात्र से गैरकानूनी कार्यो से छूट नहीं मिलती है.”
उन्होंने आरोपों पर पलटवार करते हुए आगे कहा, “कोई भी जांच, चाहे सबूत कुछ भी हो, प्रेस पर हमले के समान कैसे हो जाती है? क्या यह कहना कि भारत में पत्रकारों को आतंकवादी माना जाता है, बुद्धिमानी है? मेरे लिए यह अंतर करना मुश्किल हो गया है कि यह न्यूयॉर्क टाइम्स है या न्यू डिस्टॉर्ट टाइम्स.”
अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार की कई उपलब्धियों और इसे लेकर अलग ही एंगल के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबरों की तस्वीरों को शेयर करते हुए यह भी बताने का प्रयास किया कि यह मीडिया घराना भारत के विकास और विकास गाथा को लेकर किस तरह की सोच रखता है.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…