रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंच गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के भारत आमगम पर खुशी जाहिर की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अपने दोस्त, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत करके बहुत खुशी हुई. गुरुवार की शाम और शुक्रवार को हमारी बातचीत का इंतजार है. भारत-रूस दोस्ती पुरानी और भरोसेमंद है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है.
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पुतिन का विमान लैंड हुआ. पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद दोनों राष्ट्राध्यक्ष एक ही गाड़ी से एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे.
स्वागत समारोह के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एयरपोर्ट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा और उसकी सराहना की. नई दिल्ली में उनके स्वागत में जगह-जगह बैनर लगाए गए हैं, जो महत्वपूर्ण कूटनीतिक संबंध को दर्शाता है. प्रधानमंत्री मोदी अपने आवास पर पुतिन के लिए डिनर की मेजबानी करेंगे, जो रूसी राष्ट्रपति द्वारा पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान की गई मेजबानी की याद दिलाता है.
हैदराबाद हाउस में शुक्रवार को होने वाली औपचारिक बैठक से पहले रूसी राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा. पुतिन, महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे.
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इस यात्रा से पहले राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच डिनर के दौरान होने वाली आगामी बैठक को ‘रूसी नेता की यात्रा के प्रमुख बिंदुओं में से एक’ बताया. इस दौरान पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी. पुतिन की भारत यात्रा के दौरान व्यापार और आर्थिक सहयोग के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की जाएगी और कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. उशाकोव के अनुसार, दोनों राष्ट्राध्यक्ष भारत और रूस के बीच 2030 तक आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए चर्चा करेंगे.
ये भी पढ़ें- स्वराज कौशल ने एक वकील और इंसान के तौर पर अलग पहचान बनाई- PM मोदी
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…