देश

Archana Makwana Yoga: स्वर्ण मंदिर के सामने योग करने से इस लड़की पर आई आफत, पुलिस ने भेजा नोटिस

Archana Makwana Vadodara: विश्व योग दिवस के दिन पंजाब के अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में जाकर योग करने वाली अर्चना मकवाना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गुजरात के वडोदरा की रहने वाली अर्चना मकवाना को अमृतसर पुलिस द्वारा नोटिस भेजा गया है.

अमृतसर पुलिस द्वारा जारी नोटिस में अर्चना को वहां की पुलिस के सामने 7 दिन के भीतर पेश होने के लिए कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर पंजाब पुलिस उसे वडोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार कर सकती है.

पुलिस ने कहा- 7 दिन के भीतर पेश हों अर्चना

एसजीपीसी की शिकायत के आधार पर अमृतसर में अर्चना मकवाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ऐसे में अमृतसर पुलिस द्वारा पहले अर्चना मकवाना के खिलाफ दर्ज किए गए मामले की जांच की जाएगी. उसके बयान दर्ज होंगे और उसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी. अर्चना को ऐसे में पंजाब पुलिस द्वारा नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा गया है. जिसमें साफ कहा गया है कि वह पुलिस के सामने आकर अपना बयान दर्ज कराएं.

अर्चना मकवाना को इससे पहले जान से मारने की धमकी भी इस पूरे मामले को लेकर मिल चुकी है. जिसको लेकर वडोदरा पुलिस की तरफ से उसे सुरक्षा मुहैया कराई गई है. जिसके लिए उसने वडोदरा पुलिस का सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद भी किया था.

‘मैंने बस योग किया, कोई गलत इरादा नहीं था’

वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अर्चना मकवाना ने पूरे समाज से माफी मांगी है और कहा है कि वह किसी भी गुरुद्वारे में नहीं जाएंगी. अर्चना वीडियो में कहती सुनी जा सकती हैं कि मेरे खिलाफ पंजाब पुलिस में एफआईआर हो चुकी है. मैंने गलत सोच के साथ कुछ भी नहीं किया था. मेरी सोच थी कि पंजाब के लोगों के मन में भी योग को लेकर कुछ विचार जगे. मैंने बस इसी सोच के साथ वहां योग किया. जिसने उस समय मेरी तस्वीर निकाली, वह भी सरदार जी ही थे. लेकिन, उन्होंने भी नहीं बताया कि मैं गलत कर रही हूं. फिर भी किसी की भावना को मेरी वजह से ठेस पहुंची या किसी का दिल दुखा है तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं. क्योंकि मेरा इरादा गलत नहीं था. ऐसे में कृपया इसको धार्मिक और राजनीतिक मुद्दा ना बनाएं, मैं सबसे हाथ जोड़कर यही अपील करती हूं. क्योंकि, इसकी वजह से मुझे जान से मारने से लेकर ना जाने कितनी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं.

मीडिया को नहीं देंगी कोई इंटरव्यू और बयान

बता दें कि अर्चना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह भी कहा कि किसी भी मीडिया चैनल को वह इस मामले को लेकर कोई इंटरव्यू और बयान नहीं देंगी क्योंकि उसकी बातों को तोड़-मरोड़ कर मीडिया पेश करेगी और उसकी परेशानी और बढ़ जाएगी. ऐसे में मीडिया के जो लोग उससे इस मामले में बयान या इंटरव्यू के लिए संपर्क स्थापित कर रहे हैं, वह ऐसा करना बंद कर दें.

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

5 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

29 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

42 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

2 hours ago