खेल

T20 World Cup 2024, Semi Final 2: भारत और इंग्लैंड के बीच होगा विस्फोटक मुकाबला, क्या टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2022 का बदला ले पाएगी!

T20 World Cup 2024, Semi Final 2: टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत की टीमें आमने-सामने है और उनके बीच विस्फोटक मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भी भारत और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में थी. परिणाम सबको पता है. कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है लेकिन इस बार ऐसा लगता है कि इतिहास ने थोड़ी जल्दबाजी कर दी. खैर अब रोहित शर्मा एंड कंपनी के पास मौका, माहौल, मोमेंटम, दस्तूर सब कुछ है, जिससे वह 2022 में मिली हार का बदला ले सके.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश हो सकती है. इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है. अगर बारिश के कारण मैच धुल जाता है तो टेबल टॉपर होने के कारण, भारत को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समायानुसार रात आठ बजे से खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में 92 रन की आतिशी पारी को देखते हुए भारत एक बड़े स्कोर की उम्मीद कर सकता है.

भारतीय टीम के धुरंधर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस विश्व कप में जिस तरह की लय में हैं, उससे सभी वाकिफ हैं. वह लगातार अच्छी इकॉनमी के साथ गेंदबाजी करते हुए, भारत को अहम मौकों पर विकेट दिला रहे हैं. हालांकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ वह और भी ज्यादा घातक हो जाते हैं. टी20 में जॉस बटलर ने अब तक बुमराह का 12 पारियों में सामना किया है और उसमें सिर्फ 5.19 की रनरेट से रन बनाते हुए चार बार आउट हुए हैं. वहीं सैम करन तो पांच पारियों में चार बार बुमराह का शिकार बने हैं. इस फेहरिस्त में लियम लिविंगस्टोन और मोईन अली जैसे खिलाड़ियों भी नाम हैं, जिनका बल्ला बुमराह के खिलाफ चुप्पी साध लेता है.

इंग्लैंड को बटलर पर भरोसा

एक बार अमेरिका और इंग्लैंड के बीच सुपर 8 में हुए मैच का स्कोरकार्ड देखिए. बटलर टी20 विश्व कप में जो करते हैं, उसका सटीक उदाहरण वहीं मिल जाएगा. टी20 विश्व कप में 900 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की अगर लिस्ट निकाली जाए तो सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के मामले में वह बहुत आगे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 45 की औसत और 147.1 के स्ट्राइक रेट से 990 रन बनाए हैं. 2016 के बाद से बटलर ने हर टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया है. 2016 के बाद से किसी भी वर्ल्ड कप में उनका औसत 47 से कम नहीं रहा है. स्ट्राइक रेट के मामले में भी वही कहानी है. पिछले चार विश्व कप में उनका न्यूनतम स्ट्राइक रेट 144.2 का रहा है.

भारतीय टीम अब तक उसी तरह की लय में है, जैसा वह वनडे विश्व कप में थी. दक्षिण अफ़्रीका के बाद अभी तक भारत ही ऐसी टीम है, जिन्हें इस विश्व कप में हार का सामना नहीं करना पड़ा है. ग्रुप स्टेज में तो भारतीय गेंदबाजों ने किसी भी टीम को 120 रन तक भी नहीं पहुंचने दिया था. वहीं इंग्लैंड की बात करें तो इस विश्व कप में उनका मामला मिला-जुला रहा है. ग्रुप स्टेज में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के साथ हार मिली थी और एक मैच बारिश से प्रभावित रहा था. इस कारण से उन्हें अगले दौर में पहुंचने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी. इसके बाद सुपर 8 में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद उनका मामला फंसा हुआ दिख रहा था, लेकिन वे सही समय पर अहम मैचों को जीतने में सफल रहे.

दोनों टीमें इस प्रकार से हैं

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह,जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज.

इंग्लैंड- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करेन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल साल्ट, रीस टॉपले और मार्क वुड.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Semi Final 1: साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास रचेना चाहेगा अफगानिस्तान, दोनों टीमों में होगी कांटे की टक्कर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

24 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

58 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

1 hour ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

1 hour ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

3 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

3 hours ago