देश

आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ, कहा- ‘यहां के लोगों की सेवा के लिए आया हूं’

आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल के रूप में गुरुवार को शपथ ली. राजभवन के राजेंद्र मंडप हॉल में आयोजित एक सादे समारोह में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन ने आरिफ मोहम्मद खान को शपथ दिलाई. नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहे.

पद और गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही आरिफ मोहम्मद खान बिहार के 42वें गवर्नर बन गए हैं. इससे पहले वह केरल के राज्यपाल थे और अब वह बिहार के नए राज्यपाल बन गए हैं. उन्होंने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का स्थान लिया, जिन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

बिहार की सेवा के लिए यहां आया हूं

राज्यपाल ने शपथ लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास है. बिहार के लोगों में जबरदस्त क्षमता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार के लोग पूरे देश की व्यवस्था चला रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि लोगों में क्षमता की वजह से बिहार भी आगे जाएगा और देश में आगे जाएगा.

उन्होंने बिहारवासियों और देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने कहा कि मैं बिहार की सेवा के लिए यहां आया हूं. बिहार के लोगों की सेवा और कल्याण के लिए निरंतर काम करूंगा. राजद के अध्यक्ष लालू यादव से मिलने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों से पुरानी पहचान है, उनसे मिलने गया था. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर चीज में राजनीति नहीं देखनी चाहिए.

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

बता दें कि आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने से पहले बांस घाट पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी थी. इसके अलावा वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी मां स्व. परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री के पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत पहुंचे थे. आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री की माता की पुण्यतिथि के अवसर पर कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंचे और परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी.

(न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

17 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

35 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

52 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago