यूटिलिटी

नए साल में किसानों को मिलेगा जबरदस्त तोहफा, यहां जान लीजिए पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त कब होगी जारी

PM Kisan Yojana Next Instalment: भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाएं लागू करती रहती है, जिनका लाभ लाखों लोगों को मिलता है. इन योजनाओं को लोगों की अलग-अलग आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाता है. इनमें से एक महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है.

यह योजना 2018 में शुरू की गई थी, जिसके तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है. इस सहायता को तीन समान किस्तों में बांटा जाता है, जिसमें हर तीन महीने में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाती है.

आपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 13 करोड़ से अधिक किसान लाभ उठा चुके हैं. सरकार ने इस योजना के तहत 18 किस्तें जारी की हैं, और अब किसानों को 19वीं किस्त का इंतजार है. नया साल में ही किसानों के खातों में अगली किस्त की राशि भी आ सकती है. पिछली, यानी 18वीं किस्त, अक्टूबर में जारी की गई थी.

फरवरी में हो सकती है अगली किस्त जारी

अगर हम अक्टूबर से चार महीने की अवधि देखें, तो अगली किस्त फरवरी में जारी की जा सकती है, यानी नए साल के शुरू होते ही फरवरी में किसानों के खाते में योजना की अगली किस्त पहुंच सकती है. इस किस्त का लाभ देश के 13 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा. हालांकि, सरकारी स्तर पर अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

किसानों को ई-केवाईसी का ध्यान रखना होगा

भारत सरकार ने पहले ही किसानों से पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवाने की अपील की थी. जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा, यदि वे अगले भुगतान से पहले इसे पूरा नहीं करते हैं.

ये भी पढ़ें: 2025 की शुरुआत के साथ बड़े बदलाव: LPG, कार की कीमतों से लेकर GST तक नए नियम जानें, वरना होगा नुकसान

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, एक नवंबर से टेलीकॉम यूजर्स को मोबाइल पर दिखेगा कॉलर का नाम

सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…

2 minutes ago

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

10 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

53 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago