Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पुंछ जिले में सेना का वाहन खाई में गिरा, 5 जवानों की मौत और कई सैनिक घायल

पुंछ जिले में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना जिले के मेंढर क्षेत्र के बलनोई इलाके में हुई, जहां सेना का एक वाहन रास्ता भटककर खाई में गिर गया.

file Image

प्रतीकात्मक फोटो.

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ. अधिकारियों के अनुसार, यह घटना जिले के मेंढर क्षेत्र के बलनोई इलाके में हुई, जहां सेना का एक वाहन रास्ता भटककर खाई में गिर गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई सैनिक घायल हो गए हैं. खबरों के मुताबिक सेना का ट्रक लगभग 300 फीट गहरी खाई में गिर गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, सेना का 11 MLI ट्रक नीलम हेडक्वॉर्टर से बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था, तभी घोरा पोस्ट के पास वह गहरी खाई में गिर गया. सेना को हादसे की जानकारी मिलते ही 11 MLI की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. ट्रक में कुल 8 जवान सवार थे, जो 11 मराठा रेजिमेंट के थे और लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) की ओर जा रहे थे.

जिसमें 5 जवानों की मौत हो गई है वहीं घायल जवानों के लिए बचाव अभियान जारी है और घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर लिखा कि व्हाइट नाइट कोर के सभी रैंक पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान एक वाहन दुर्घटना में पांच बहादुर सैनिकों की दुखद मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. बचाव अभियान जारी है, और घायल कर्मियों को चिकित्सा देखभाल मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital