Arunachal Pradesh power projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की समिति (CCEA) ने अरुणाचल प्रदेश में दो बड़े जलविद्युत प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दे दी है. इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा. सरकार का मानना है कि इससे बिजली उत्पादन, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार होगा.
पहला प्रोजेक्ट कालई-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है, जो अंजॉ जिले में लोहित नदी पर बनाया जाएगा. इसकी क्षमता 1200 मेगावाट होगी और इस पर करीब 14,105 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इसे पूरा होने में लगभग 6.5 साल लगेंगे. इस प्रोजेक्ट से हर साल लगभग 4850 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होगी. साथ ही, सड़कों और पुलों का निर्माण होगा, जिससे इलाके की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इस प्रोजेक्ट को THDC इंडिया लिमिटेड और राज्य सरकार मिलकर विकसित करेंगे.
दूसरा प्रोजेक्ट कमला हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट है, जिसकी क्षमता 1720 मेगावाट है. इस पर करीब 26,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे पूरा होने में लगभग 8 साल लगेंगे. यह प्रोजेक्ट कामले, क्रा दादी और कुरुंग कुमेय जिलों में बनेगा. इससे हर साल करीब 6870 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है. इस प्रोजेक्ट को NHPC लिमिटेड और राज्य सरकार मिलकर तैयार करेंगे.
दोनों प्रोजेक्ट्स से अरुणाचल के दूरदराज इलाकों में सड़क, पुल, अस्पताल, स्कूल और बाजार जैसी सुविधाएं विकसित होंगी. कालई-II में लगभग 29 किमी और कमला प्रोजेक्ट में करीब 196 किमी सड़क निर्माण होगा.
ये भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरु! क्या है नीतीश कुमार के फेयरवेल का प्लान? जानें 8 से 13 अप्रैल का शेड्यूल
इन प्रोजेक्ट्स से अरुणाचल प्रदेश को 12% मुफ्त बिजली मिलेगी, जबकि 1% बिजली स्थानीय विकास के लिए दी जाएगी. साथ ही, हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. सरकार का कहना है कि ये दोनों प्रोजेक्ट्स पूर्वोत्तर भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…