खेल

DC vs GT: दिल्ली के घर में गुजरात की अग्निपरीक्षा! DC ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, क्या टिक पाएंगे गिल के टाइटंस?

DC vs GT: आईपीएल (IPL 2026) के 19वें सीजन में बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का 14वां मुकाबला खेला जा रहा है. जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, साथ ही शुभमन गिल के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस बल्लेबाजी करेगी. इस IPL सीजन में दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर आत्मविश्वास हासिल किया है. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के लिए सीजन की शुरुआत निराशाजनक रही है, क्योंकि टीम अपने दोनों शुरुआती मैच गंवा चुकी है.

हेड-टू-हेड मुकाबला

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने चार और दिल्ली ने तीन मैच जीते हैं. दिल्ली के घरेलू मैदान पर भी गुजरात का प्रदर्शन बेहतर रहा है, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है.

स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर अक्सर देखने को मिलते हैं. हालांकि, मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, खासकर अगर मौसम में नमी या हल्के बादल मौजूद हों. ऐसे में शुरुआती कुछ ओवर बेहद अहम हो जाते हैं. यदि गेंदबाज शुरुआती विकेट हासिल करने में नाकाम रहते हैं, तो बल्लेबाज आसानी से बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं.

मध्य ओवरों में पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिलने की संभावना रहती है. वहीं, शाम के मुकाबले में ओस का प्रभाव भी अहम फैक्टर बन सकता है, जो आमतौर पर दूसरी पारी में गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ा देता है. यही कारण है कि यहां टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (DC vs GT Playing 11)

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन (DC Playing 11): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग इलेवन (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

14 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

26 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

38 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

38 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

38 minutes ago