Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

’12वीं भी पास नहीं है सिया’, मां पूजा गोयल का बड़ा दावा; चेतन चौधरी और केतन अग्रवाल पर भी किया खुलासा

Sia Goyal case update: सिया गोयल की मां पूजा गोयल ने दावा किया है कि उनकी बेटी 12वीं पास नहीं थी और घर से केक का बिजनेस करती थी. उन्होंने चेतन चौधरी से मुलाकात, केतन अग्रवाल से रिश्ते और पुलिस जांच को लेकर भी कई अहम बातें कही हैं.

ketan-murder-case-lohagad-fort-siya-goyal-revelation-wig-stammering-reason-pune-murder case

Siya Goyal Case: चर्चित मामले में आरोपी सिया गोयल को लेकर उसकी मां पूजा गोयल ने कई अहम खुलासे किए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी ने 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है. साथ ही उन्होंने चेतन चौधरी के साथ सिया के रिश्तों और उसके कामकाज को लेकर भी अपनी बात रखी. इधर, पुलिस ने मामले की जांच के तहत सिया को लोहागढ़ फोर्ट ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया, जहां उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है.

12वीं पास भी नहीं थी सिया

पूजा गोयल ने बताया कि सिया की पढ़ाई में कभी विशेष रुचि नहीं रही. उन्होंने कहा, मैंने यह बात पहले ही केतन अग्रवाल की मां को बता दी थी कि सिया 12वीं पास भी नहीं है. उसने बहुत कम पढ़ाई की थी. इसी कारण उसने घर से केक बनाने का काम शुरू किया था. उन्होंने बताया कि सिया घर से ही केक तैयार करती थी और रिश्तेदारों व दोस्तों के जरिए मिलने वाले ऑर्डर पूरे करती थी.

माता- पिता को चेतन के बारे में नहीं थी जानकारी

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी कहा कि उनकी बेटी घर से ही अपना छोटा-सा कारोबार चलाती थी और ऑर्डर मिलने पर खुद डिलीवरी भी करती थी. उन्होंने बताया कि सिया के बनाए केक लोगों को काफी पसंद आते थे. वहीं, चेतन चौधरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें उसकी कोई जानकारी नहीं थी. यदि पहले पता होता तो वह जरूर हस्तक्षेप करते और जरूरत पड़ने पर सामने वाले परिवार से माफी भी मांगते.

यह भी पढ़ें: ‘सिया ने बांधा जूता…चेतन को मिला मौत का इशारा! पुणे मर्डर केस में पुलिस ने कराया सीन री-क्रिएट, हुआ बड़ा खुलासा

दोषी को सख्त से सख्त मिले सजा- पूजा गोयल

मां पूजा गोयल ने यह भी कहा कि यदि अदालत उनकी बेटी को दोषी करार देती है तो उसे कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी भी दी जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे और उनके पति से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की है. चेतन चौधरी के साथ सिया के संबंधों पर भी पूजा गोयल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात उदयपुर में एक कॉमन फ्रेंड की शादी के दौरान हुई थी. वहीं, कुछ दिन पहले केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उन्हें बताया गया था कि सिया कॉलेज में पढ़ रही है, लेकिन बाद में पता चला कि वह कभी कॉलेज गई ही नहीं. उनका कहना है कि परिवार को सिया की शिक्षा को लेकर गुमराह किया गया. मामले में पुलिस की जांच जारी है और कई पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital