Arunachal Pradesh Landslide Image
Arunachal Pradesh Landslide: अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग में एक बड़े भूस्खलन ने सिजी नदी (Siji River) का रास्ता रोक दिया है, जिससे वहां एक खतरनाक कृत्रिम झील बन गई है. बारिश के कारण इस झील के फटने की आशंका को देखते हुए असम तक अलर्ट जारी किया गया है.
लोअर सियांग जिले में भूस्खलन के बाद सिजी नदी का प्रवाह बाधित होने से एक आर्टिफिशियल झील का निर्माण हुआ है. लगातार हो रही बारिश से झील में पानी का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे इसके टूटने का खतरा है. स्थानीय प्रशासन ने अरुणाचल के निचले इलाकों और असम के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा है.
प्रशासन द्वारा तत्काल चेतावनी जारी
अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले से एक बेहद चिंताजनक खबर आ रही है. यहां हुए एक भारी भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण सिजी नदी का प्राकृतिक प्रवाह पूरी तरह रुक गया है. नदी का रास्ता बंद होने की वजह से इलाके में एक विशाल आर्टिफिशियल झील बन गई है, जिससे निचले के इलाकों पर डूबने का खतरा बढ़ गया है.
जिसके बाद प्रशासन ने इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी डाउनस्ट्रीम (निचले) क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए तत्काल चेतावनी जारी कर दी है. इस अलर्ट का असर पड़ोसी राज्य असम पर भी पड़ेगा, क्योंकि यही सिजी नदी आगे जाकर असम में प्रवेश करती है, और वहा इसे ‘गई’ (Gai) नदी के नाम से जाना जाता है.
Landslide blocked the flow of Siji River in Arunachal Pradesh’s Lower Siang district, creating an artificial lake. The district authorities have warned downstream areas, including Assam, where the river is called Gai. There is a possibility of the lake bursting out due to… pic.twitter.com/87zivley1s
— The Hindu (@the_hindu) June 28, 2026
भीषण बाढ़ आने की शंका
चिंता वाली बात यह है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. इस बारिश की वजह से आर्टिफिशियल झील में पानी का दबाव बहुत तेजी से बढ़ रहा है. प्रशासन को डर है कि पानी भरने के कारण यह झील कभी भी अचानक टूट सकती है, जिससे अरुणाचल से लेकर असम तक के निचले गांवों में भीषण बाढ़ आ सकती है. आपदा प्रबंधन (Disaster Management) की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: ’12वीं भी पास नहीं है सिया’, मां पूजा गोयल का बड़ा दावा; चेतन चौधरी और केतन अग्रवाल पर भी किया खुलासा
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


