देश

Arunachal Pradesh: जीरो में फूल लगाने के अभियान ने बनाया नया रिकॉर्ड, 3000 से अधिक लोग हुए शामिल

अरुणाचल प्रदेश के जीरो में आयोजित पुष्प वृक्षारोपण अभियान में सबसे अधिक संख्या में लोगों के शामिल होने का अपने आप में एक नया रिकॉर्ड बन गया. यहां घाटी के 3000 से अधिक लोगों ने ऊपरी सुबनसिरी जिले की ओर 12 किमी ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग पर फूल लगाए.

यह अभियान सिबे में ज़ीरो पुलिस चेक गेट के एंट्री प्वाइंट से शुरू हुआ जिसमें, नागरिकों, छात्रों, पंचायत नेताओं, गांवों, विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के सदस्यों, सीबीओ, गाँव के कबीले के सदस्यों, बाजार समिति के सदस्यों, सरकार सहित सभी क्षेत्रों के लोग शामिल हुए. इन लोगों ने 1 लाख से अधिक फूल लगाए.

इस मौके पर स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री तागे ताकी ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि हम जीरो घाटी को साफ-सुथरा और सुंदर रखें, यह देखते हुए कि यह इलाका अब पर्यटन के लिहाज से लोगों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमें जीरो को प्रदेश का सबसे बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनाने की दिशा में काम करना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

12 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

18 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

30 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

39 minutes ago