बिजनेस

Q4 में Jubilant FoodWorks का शुद्ध मुनाफा 59% गिरा, ONDC यूजर्स को मिलेगी पिज्जा ट्रीट

Jubilant FoodWorks Result & share price : डोमिनोज के पिज्जा (Domino’s Pizza) स्टोर चलाने वाली दिग्गज कंपनी Jubilant FoodWorks ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिये है. नतीजों में कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 59 फीसदी की गिरावट की बात कही गई है. कंपनी को इस साल ₹47.5 करोड़  का शुद्ध मुनाफा हुआ है . जबकि पिछले साल कंपनी को ₹116.1 करोड़ का मुनाफा हुआ था.

कंपनी के नतीजों का शेयर प्राइस पर असर-

कंपनी के नतीजों की घोषणा के साथ ही आज मजबूती वाले दिन भी शेयर बाजार में इसके शेयर्स की कीमत 5 फीसदी तक फिसल गई. इंट्रा डे ट्रेडिंग के दौरान ये शेयर आज 455 रुपए के भाव तक पहुंच गया. हालांकि इसमें रिकवरी आई और फिलहाल ये 473 के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

ये भी पढ़ें- $600 million लोन के लिए Vedanta Deutsche समेत कई ग्लोबल बैंकों से कर रहा है बात

ONDC यूजर्स को मिलेगी पिज्जा ट्रीट-

एक ओर कंपनी के शेयर प्राइस में गिरावट आ रही है तो वहीं दूसरी ओर कंपनी ने ondc प्लेटफार्म पर dominos के जाने की बात कही है. कंपनी की तरप से मीडिया हाउस से बात के दौरान ये बात कही. कंपनी का कहना है कि वो ONDC प्लेटफार्म पर एंट्री के लिए जरूरी तकनीकि पहलुओं पर काम कर रहे हैं. और जल्द ही हम अपने कस्टमर्स को ONDC पर पिज्जा की डिलीवरी करेंगे.

ये भी पढ़ें- SEBI ने अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस के लिए 10 कंपनियों पर लगाया जुर्माना, पढ़ें पूरी खबर

ONDC को हाल ही में रोलआउट किया गया है. सरकार समर्थित इस प्लेटफॉर्म पर ZOMATO और SWIGGY जैसे प्लेटफॉर्म से सस्ता खाना और सामान मिलने का बात कही जा रही है. अभी तक इस प्लेटफॉर्म पर डॉमिनॉज रजिस्टर नहीं है. इसीलिए लोगों को ZOMATO और Swiggy जैसे प्लेटफॉर्म का सहारा लेना पड़ रहा है. माना जा रहा है कि फूड डिलीवरी ऐप्स की बादशाहत को खत्म करने के लिए ONDC लॉन्च किया गया है.

प्रगति वाजपेयी

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago