देश

Ram Mandir: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान, अमित मालवीय बोले- हिंदुओं के खिलाफ उगल रहे जहर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा द्वारा राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर विवाद छिड़ गया है. सैम पित्रोदा ने कहा कि हमारे सामने इस समय बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्या है. इनके बारे में कोई बात ना करके हर कोई राम, हनुमान और मंदिर की बात करता रहता है और मैं पहले भी कह चुका हूं कि, क्या मंदिरों से रोजगार चलता है. जिसके बाद भाजपा ने इस मामले को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

BJP ने साधा निशाना

दरअसल भाजपा नेता तरुण चुग ने इस मामले में कहा कि राम जन्मभूमि का फैसला न हो, इसके लिए ये लोग अदालत जाते हैं. मंदिर के निर्माण का काम शुरू ना हो इसके लिए भी अदालत जाते हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस के तथाकथित विदेशी संस्कृति से प्रभावित नेताओं को श्रीराम जन्मभूमि से इतनी ईर्ष्या क्यों है ? जिसके बाद बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए पलटवार किया ओर कहा जो खुद बेरोजगार हो, ऐसा व्यक्ति दूसरे युवाओं को बेरोजगारी पर चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं रखता है.

इसे भी पढ़ें : Kanpur Airport: कनपुरियों के लिए बड़ी खबर- 16 से शुरू होगी कानपुर-दिल्ली फ्लाइट, मुंबई और बेंगलुरु के यात्री आज से ही कर सकेंगे हवाई सफर

‘हुआ तो हुआ’ वाला विवादित बयान

सैम पित्रोदा के इस बयान पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि वे हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहे हैं. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा इससे पहले भी कुछ विवादित बयान दे चुके हैं. सैम पित्रोदा के कारण 2019 में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था. जब पित्रोदा ने सिख विरोधी दंगों पर पूछे गए सवालों को खारिज करने की कोशिश करते हुए कहा था ‘हुआ तो हुआ’ शब्दों का इस्तेमाल किया था.

आपको बता दें, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते है. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों पर विवादित बयान दिया था. जिसके बाद कांग्रेस की बयान को लेकर भी आलोचना हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

अयोध्या कैंट में तेंदुए की दहशत, सरयू किनारे मिले पंजों के निशान, वन विभाग ने लगाए पिंजरे

UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…

7 minutes ago

आखिर क्या चाहती है निले ड्रम वाली मुस्कान? मेरठ जेल सुप्रिटेंडेट के सामने रखी डिमांड

सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…

22 minutes ago

‘डार्क वेब पर बिक रहा भारतीयों का डेटा…’, सुप्रीम कोर्ट की चिंता, निजता की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…

34 minutes ago

ज्ञानपुर में विकास के दावे या कागजों का खेल, 13 लाख के मंच से लेकर बारात घर तक घोटाले के आरोप

UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…

36 minutes ago

चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खेल‍ा! अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने क्यों बदला सोशल मीडिया बायो?

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…

45 minutes ago