असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)
Asaduddin Owaisi: बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. अब नीतीश कुमार एनडीए के समर्थन से बिहार के 9वीं बार सीएम बनेंगे. आज (28 जनवरी) शाम को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उनके साथ कैबिनेट में 8 मंत्री बनेंगे. जिसमें बीजेपी की ओर से दो डिप्टी सीएम भी शपथ लेंगे. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे.
इस सियासी घमासान को लेकर हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने पर कहा कि बिहार में अब नीतीश कुमार सिर्फ नाम के सीएम रहेंगे. सरकार तो आरएसएस के लोग और पीएम मोदी चलाएंगे.
ओवैसी ने आगे कहा कि “नीतीश कुमार ने बीजेपी को अपनी सरकार सौंप दी है. हम लोग इसी चीज को रोकना चाहते थे. जब सीमांचल की जनता ने AIMIM के 5 विधायकों को जिताकर विधानसभा भेजा था. तो स्पीकर के चुनाव में हमने महागठबंधन का समर्थन किया था, लेकिन तेजस्वी यादव को लगता है कि बिहार की जनता एक तरफ और उनके परिवार का ही कोई सीएम बन जाए. वहीं नीतीश कुमार को लगता है कि जब तक वो जिंदा रहें सीएम की कुर्सी पर बैठे रहें. बीजेपी को लगता है कि सबकुछ उसी के पास रहे, उसके लिए तरीका कोई भी अपनाना पड़े.”
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आरएसएस की नर्सरी में पले-बढ़े, फिर पॉलिटिक्स में रखा कदम, अब बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे विजय सिन्हा
आज शाम 5 बजे राजभवन में सीएम नीतीश कुमार और उनके साथ दो डिप्टी सीएम के अलावा 6 अन्य मंत्री शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सभी नेताओं को राजभवन को ओर से न्योता भेजा गया है. वहीं नीतीश के इंडिया गठबंधन छोड़ने के बाद वे विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. जयराम रमेश ने उनकी तुलना ‘गिरगिट’ से की तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उन्हें ‘आया राम गया राम’ की संज्ञा दी. वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें ‘कूड़ेदान का कूड़ा’ बताया है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…