देश

Shamli: गेंदबाजी करते समय हार्ट अटैक से हुई क्रिकेटर की मौत, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

Shamli: देश भर में हार्ट अटैक से युवाओं की हो रही मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इन घटनाओं ने लोगों को चिंतित कर दिया है. ताजा खबर शामली से सामने आ रही है, जहां क्रिकेट खेलने के दौरान बॉलिंग करते समय युवक जमीन पर गिरा और फिर उठ नहीं सका. आस पास खड़े साथी दौड़े और युवक को उठाया, लेकिन युवक के शरीर में कोई हलचल न होने पर परिजनों को बुलाया गया और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है तो वहीं आशंका जताई जा रही है कि किक्रेटर की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

घटना शहर के मोहल्ला विवेक विहार से सामने आई है. यहां रहने वाले सर्राफा व्यापारी सुखमाल वर्मा के बेटे 26 वर्षीय कुलदीप वर्मा रोज की तरह शनिवार को भी सुबह आठ बजे उठकर अपने अन्य साथियों के साथ शहर के माजरा रोड स्थित वीवी पीजी कॉलेज के मैदान पर क्रिकेट खेलने गए थे. कुलदीप के साथियों ने बताया कि, जैसे ही कुलदीप गेंद फेंकने के लिए दौड़ा तो जमीन पर गिर गया. दोस्तों ने उसे उठाया और हिलाया व उसके चेहरे पर भी पानी की छींटे मारी लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई. इस पर उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. तो वहीं इस दौरान दोस्तों ने कुलदीप के परिवारवालों को भी जानकारी दे दी. वहीं इस घटना को लेकर चिकित्सकों का मानना है कि युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई है. इस घटना के बाद से कुलदीप के घर में कोहराम मच गया है. कुलदीप तीन बहनों का इकलौता भाई था. तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी. युवक की 13 महीने की बेटी भी है. फिलहाल परिवारवालों ने कुलदीप का पोस्टमार्टम कराने के लिए इंकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें-Ram Mandir Darshan: राम मंदिर के पास ही हैं ठहरने के लिए तमाम होटल और धर्मशाला, चार्ज मात्र 500 रुपये, देखें डिटेल

पहले ही ओवर में हुई घटना

मृतक के साथियों ने मीडिया को जानकारी दी कि, कुलदीप करीब साढ़े आठ बजे मैदान पर पहुंच गए थे और मैच करीब नौ बजे शुरू हो गया था. कुलदीप की टीम को पहले गेंदबाजी करने का अवसर मिला था. वह पहला ओवर कर रहा था और दो गेंद सही से फेंक चुका था, लेकिन जैसे ही तीसरी गेंद फेंकने के लिए दौड़ा तो क्रीज से कुछ दूर पर ही गिर पड़ा. इस पर आस पास के खिलाड़ी उसके पास दौड़ कर पहुंचे और गंगा अमृत अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद से ही खेल से जुड़े सभी लोग दुखी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

2 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

27 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

45 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago