देश

‘अयोध्या में मस्जिद थी, है और रहेगी…’ असदुद्दीन ओवैसी बोले- विवादित जगह पर रात में मूर्तियां रखी गईं

Asaduddin Owaisi on Ayodhya Babri Masjid Demolition: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम चीफ असद्दुीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है. ओवैसी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विवादित जगह पर रात में मूर्तियां रख दी गईं. वहां मस्जिद थी, है और रहेगी.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram mandir: भव्य श्रीराम मंदिर के अंदर की तस्वीरें आईं सामने… अपलक निहार रहे हैं लोग, देखें फोटो

ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के गोविंद वल्लभ पंत जब सीएम थे तो उस जगह पर 500 साल से मुलसमान नमाज पढ़ा करते थे. तब किसी ने रात के अंधेरे में मूर्तियां रख दी. इसके बाद वहां के तत्कालीन कलेक्टर केके नायर ने मस्जिद बंद करा पूजा शुरू कर दी. नायर साहब 1950 में जनसंघ के पहले सांसद बने. 1986 में मुसलमानों को बताए बगैर ताले खोले गए. बूटा सिंह ने शिलान्यास कर दिया. 6 दिसंबर 1992 को भाजपा और संघ परिवार ने मस्जिद को तोड़ दिया.

मुसलमानों से मस्जिद छिनी गई

उन्होंने आगे कहा कि पूरे सिस्टमैटिक तरीके से मुसलमानों से यह मस्जिद छीन ली गईं. बाबरी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया. यह फैसला हमारे देश की सर्वोच्च अदालत का है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि धार्मिक विश्वास के आधार पर ये जगह हम मुसलमानों को नहीं दे सकते. इस जगह पर मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई गई.

1986 में ताले नहीं खुलते तो ये दिन नहीं आता

सांसद ने कहा कि अगर गोविंद वल्लभ पंत ये मूर्तियां वहां से हटा देते तो क्या हमें यह दिन देखना पड़ता. अगर 1986 में ताले नहीं खोले जाते तो क्या ये दिन आता? ओवैसी ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि वे स्कूलों में सुंदरकांड का पाठ करवाएंगे. क्या स्कूल का कोई धर्म होता है?

यह भी पढ़ेंः Ram Mandir Inauguration: श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर से अयोध्या भेजे गए लड्डू के 1, 51, 000 डिब्बे, कंबल और रामनामी पटके, चंपत राय ने कही ये बात

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

1 hour ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 hours ago