देश

दिव्यांश आयुष ने पैरों से बनाई राम मंदिर की पेंटिंग, पीएम मोदी दिल्ली बुलाकर कर चुके हैं सम्मानित

MP Disabled Painter Ayush Made Ram Mandir Painting: अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा में कुछ ही घंटों का समय शेष हैं. देशवासी बड़े गर्व से भगवान राम का स्वागत करने में जुटे हैं. हर कोई अपने-अपने हुनर और जोश से इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने में जुटा है. इस बीच एमपी के खरगोन जिले के बड़वाह के रहने वाले दिव्यांग चित्रकार ने पैरों से अयोध्या के भव्य मंदिर की पेंटिंग बनाई है. इस चित्रकार का नाम आयुष है.

यह भी पढ़ेंः ‘अयोध्या में मस्जिद थी, है और रहेगी…’ असदुद्दीन ओवैसी बोले- विवादित जगह पर रात में मूर्तियां रखी गईं

आयुष की मां ने बताया कि इस पेंटिंग को बनाते समय आयुष बेहद उत्साहित नजर आया. प्रभु राम की पेंटिंग बनाते समय कोई और पेंटिंग नहीं बनाई. उसने ये पेंटिंग करीब 8 दिनों में बनाई है. आयुष की मां ने बताया कि उसकी पेंटिंग भगवान राम के प्रति आस्था का प्रतीक है.

पीएम मोदी भी हैं फैन

पेंटिंग में देखा जा सकता है कि आयुष ने भव्य मंदिर दर्शाया है. इसके अलावा मंदिर में प्रवेश करते राम-लक्ष्मण और सीता भी दिखाए हैं. वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर पीएम नरेंद्र मोदी खड़े हैं. वे भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की अगवानी कर रहे हैं. आयुष की इच्छा है कि वह यह पेंटिंग सीएम मोहन यादव को भेंट करें. इसके लिए आयुष की मां ने सीएमओ को पत्र लिखकर सीएम मोहन यादव से मिलने की इच्छा जताई है. जानकारी के अनुसार आयुष बचपन से ही सेरेब्रेल पाल्सी नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित है.

बचपन से ही सेरेब्रेल पाॅल्सी से पीड़ित हैं आयुष

दिव्यांग आयुष अपने दम उठ बैठ और चल फिर नहीं सकते हैं. आयुष की उम्र 25 साल हैं लेकिन वे पैरों से बहुत ही शानदार चित्रकारी करते हैं. अब तक वे करीब 1 हजार से अधिक पेंटिंग बना चुके हैं. उनकी पेंटिंग कई शहरों में लगाई जा चुकी है. उनकी चित्रकारी के फैन पीएम नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन भी है . 2022 में पीएम मोदी ने पीएमओ बुलाकर आयुष से मुलाकात की थी.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram mandir: भव्य श्रीराम मंदिर के अंदर की तस्वीरें आईं सामने… अपलक निहार रहे हैं लोग, देखें फोटो

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago