महाराष्ट्र की 288 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा वेस्ट के विधायक आशीष शेलार ने भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला. वोटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा से यह कोशिश रहती है कि वह पहले मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करें.
आशीष शेलार ने कहा कि जब से उन्होंने वोट देना शुरू किया है, तब से उनका यह प्रयास रहता है कि वह पहला वोट डालें. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई वासियों से भी अपील की कि वह अपने घरों से बाहर निकलकर अपने वोट का इस्तेमाल करें और लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें. उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग वोट करने के लिए आगे आ रहे हैं, उससे मुझे पूरा विश्वास है कि प्रदेश में महायुति की सरकार बनने जा रही है.
विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शेलार ने कहा कि यह सिर्फ एक आरोप है. यदि आरोप सही है तो चुनाव आयोग को इसे दिखाना चाहिए, सतीश ठाकुर और उनके कार्यकर्ता यह दिखाएं की उन्होंने पैसे बांटे हैं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज चेक कीजिए, कहीं पैसे का लेन-देन होता हुआ पाया जाता है तो फिर तो मामला अलग है, लेकिन सच यह है कि यहां कोई भी गलत काम नहीं हुआ. झूठ का पुलिंदा ज्यादा दिन तक नहीं चल सकता है और जांच में सारा सच सामने आएगा. उन्होंने आगे कहा कि विनोद तावड़े और राजा नायक पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और ऐसे झूठे आरोपों की मैं निंदा करता हूं.
आशीष शेलार ने एक पूर्व आईपीएस अधिकारी द्वारा सुप्रिया सुले पर लगाए गए क्रिप्टोकरेंसी स्कैम के आरोपों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है, यदि कोई पूर्व आईपीएस अधिकारी नाना पटोले और सुप्रिया सुले का नाम लेकर आरोप लगा रहा है, तो इसका स्पष्टीकरण एनसीपी यानी नेशनल करप्ट पार्टी को देना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…