Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में जारी मतदान के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर महाराष्ट्र और झारखंड की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने की अपील की.
उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र और झारखंड के हमारे नागरिकों ने वोट डालना शुरू कर दिया है. शिवाजी-शाहू-फुले-आंबेडकर की विचारधारा वाले महाराष्ट्र के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वो अधिक से अधिक संख्या में मतदान ज़रूर करें. महाराष्ट्र के गौरव, राज्य की समृद्धि और दशकों से हो रहे विकास को संरक्षित करें. अवसरवादी राजनीति, चुनिंदा पूंजीपतियों को फ़ायदा पहुंचाने की नीति और किसानों-नौजवानों के भविष्य ख़तरे में डालने वाली शक्तियों को महाराष्ट्र से दूर रखें.”
उन्होंने आगे कहा, “धन-बल और बाहुबल की राजनीति महाराष्ट्र में कभी नहीं हुई, आपको ईवीएम पर वोट देने से पहले सोचना होगा कि ऐसे गिरते राजनीतिक स्तर ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान को कितनी ठेस पहुंचाई है. झारखंड की जनता ने प्रथम चरण में जन-कल्याण, जल, जंगल, जमीन और जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट दिया था, इस चरण में भी आपको अपने अधिकारों को सुरक्षित रखना है. सामाजिक न्याय की जीत तय है. ध्रुवीकरण की हार निश्चित है. हमारे युवा साथियों से अपील है कि वोट जरूर दें, लोकतंत्र के इस पर्व पर हम उनका स्वागत करते हैं. वोट दें, और दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करें.”
वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों से मतदान की अपील की. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के भाइयों-बहनों, मैं आप सभी से अपील करता हू्ं कि आज राज्य के स्वाभिमान और संविधान की रक्षा के लिए वोट अवश्य डालें. महाविकास आघाड़ी को दिया आपका हर वोट आपकी नौकरियों और प्रोजेक्ट्स की चोरी को रोकेगा, किसानों को फसलों का सही दाम दिलाएगा और 5 गारंटियों से आपके जीवन में समृद्धि लाएगा.”
ये भी पढ़ें- Jharkhand Election : दूसरे चरण में मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 दिग्गजों की साख दांव पर
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर आज (20 नवंबर) मतदान हो रहा है. सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें यह बयां करने के लिए पर्याप्त है कि वो मतदान को लेकर उत्साहित हैं. वहीं, 23 नवंबर को दोनों राज्यों के नतीजों की घोषणा होगी. इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि सूबे में किसकी सरकार बनने जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…