एलआईसी पॉलिसी
LIC Jeevan Anand: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC में काफी लोग बड़ा फंड बनाने के लिए निवेश करते हैं. वहीं इसमें निवेश करने से जीवन में कुछ अनहोनी होने पर परिवार को रकम मिल जाती है जिसका इस्तेमाल वे अपनी जीवनयापन में कर सकते हैं. हालांकि काफी लोग एलआईसी में निवेश करने से दूरी बनाते हैं.
क्योंकि उन्हें लगता है कि इसका प्रीमियम काफी ज्यादा है. एलआईसी हर उम्र के लोगों के लिए पॉलिसीद उपलब्ध करता है. ऐसी ही एक स्कीम है जिसका नाम एलआईसी की जीवन आनंद पॉलिसी जिसमें रोजाना के हिसाब से महज 45 रुपये बचाकर आप 25 लाख रुपये का मोटा फंड जमा कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इसके बारे में.
एलआईसी की न्यू जीवन आनंद पॉलिसी एक पार्टिसिपेटिंग स्कीम है. ये सेविंग के साथ सुरक्षा भी प्रदान करती है. यह जीवन आनंद पॉलिसी का अपग्रेड वर्जन है. यह स्कीम लॉन्ग टर्म में जोरदार रिटर्न देने के लिए जानी जाती है. इस पॉलिसी में निवेश करके आप न केवल गारंटीड रिटर्न का लाभ उठा सकते हैं बल्कि अतिरिक्त बेनिफिट भी पा सकते हैं. इसके अलावा आपके पास प्रीमियम भुगतान के लिए कई ऑप्शन भी उपसब्ध होंगे.
यह पॉलिसी हर महीने 1,358 रुपए जमा करके 35 साल में 25 लाख रुपए जमा करने का मौका देती है. इसका मतलब है कि आपको रोज 45 रुपए जमा करने होंगे. इसका मतलब है कि 15 से 35 साल के बीच आपको लंबे समय तक निवेश करना होगा. इस योजना में दो बोनस शामिल हैं.
जिसमें 35 सालों के बाद 5,70,500 रुपए की कुल जमा राशि और 5 लाख रुपए की मूल बीमा राशि शामिल है. मैच्योरिटी पर, पॉलिसी होल्डर जमा राशि के अलावा 8.60 लाख रुपए के रिविजरर बोनस और 11.50 लाख रुपए का फाइनल बोनस मिलता है. इन बोनस को हासिल करने के लिए पॉलिसी होल्डर को कम से कम 15 साल निवश करने की जरुरत होगी.
ये भी पढ़ें: सरकार की इस जबरदस्त योजना में महिलाओं को मिलेंगे 24000 हजार रुपये, यहां जानें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
जीवन आनंद पॉलीसी टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता है. यह पॉलिसीधारकों को 4 तरह के राइडर्स प्रदान करती है जिसमें दुर्घटना मृत्यु और विकलांगता राइडर, दुर्घटना लाभ राइडर, नया टर्म इंश्योरेंस राइडर और नया क्रिटिकल बेनिफिट राइडर शामिल है. पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में नामिनी व्यक्ति पॉलिसी के डेथ बेनिफिट का 125 प्रतिशत प्राप्त करने का हकदार है.
-भारत एक्सप्रेस
Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…
Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…
Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…
US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…
2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…
Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…