दुनिया

Israel Hamas War: हमास ने पहली बार दो अमेरिकी नागरिकों को किया रिहा, जो बाइडेन ने फोन पर की बात

इजरायल और हमास के बीच छिड़े युद्ध का आज (21 अक्टूबर) 14वां दिन है. हमास ने इजरायल के सैकड़ों नागरिकों को बंधक बना रखा है. इस लड़ाई को शांत कराने के लिए दुनिया के तमाम देश मध्यस्थता करने में जुटे हुए हैं. इसी बीच पहली बार हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया है. इस रिहाई में कतर ने मध्यस्थता करते हुए अहम भूमिका निभाई है. रिहा किए गए दोनों नागरिकों और उनके परिवार से अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फोन पर बात की और हालचाल जाना.

हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया है

हमास की सशस्त्र शाखा अल-दीन अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने जानकारी देते हुए बताया कि कतर की मध्यस्थता के बाद हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा किया है. ये मां-बेटी हैं. इनमें 59 साल की जूडिथ रैनन और उनकी 18 वर्षीय बेटी नताली रैनन शामिल हैं. अभी भी रिहा की गईं जूडिथ के परिवार के 10 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं.

अभी भी हमास के कब्जे में 200 से ज्यादा लोग बंधक हैं- IDF

वहीं IDF प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने पुष्टि की है कि जूडिथ रैनन और उनकी बेटी को हमास ने रिहा कर दिया है. अभी वे इजरायली सैनिकों के पास हैं. अभी भी हमास के कब्जे में 200 से ज्यादा लोग बंधक हैं. हगारी ने ये भी बताया कि हमास इस समय खुद को दुनिया के सामने मानवीय कारणों का हवाला देकर रिहाई करने में जुटा हुआ है.

युद्ध में 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है

बता दें कि अब तक हमास और इजरायल के इस युद्ध में 4500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोग घायल हैं और लाखों लोग बेघर हो गए हैं. हमास के कई बड़े लीडर्स को IDF ने मौत के घाट उतार दिया है.

यह भी पढ़ें- हमास और पुतिन को जीतने नहीं देंगे, इजरायल पर हमला यूक्रेन युद्ध में हुई त्रासदी और क्रूरता की याद दिलाता है- बाइडेन की दो टूक

जो बाइडेन ने दिया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हमास ने दो अमेरिकी नागरिकों की रिहाई की है. हमारे साथी नागरिकों ने बीते 14 दिनों में एक भयानक परीक्षा का सामना किया है. अब जल्द ही वे अपने परिवार से मिलेंगे. इसके अलावा ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने भी इस रिहाई का स्वागत किया है. इसके साथ ही कतर की मध्यस्थता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

40 minutes ago

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 का दिया न्योता; ‘प्रोजेक्ट चीता’ पर भी हुई चर्चा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

1 hour ago

आधी रात में टूटा रिंग बांध, पूरी रात बैठ DM ने करवाया सही, देखें वीडियो

गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…

1 hour ago

अलवर में दिल दहलाने वाली घटना, बेटे से बाइक का बहाना कर मंगवाया पेट्रोल, फिर खुद को लगाई आग

अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…

2 hours ago