देश

Rajasthan Election: “पीएम मोदी मार्केटिंग के उस्ताद हैं”, प्रधानमंत्री से अशोक गहलोत की अपील- बंद न करें…

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर हमला बोला है. अशोक गहलोत ने कहा कि जब भी बीजेपी सत्ता में आती है, कांग्रेस सरकार की लागू की गई योजनाओं को बंद कर देती है.

अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से मांगी गारंटी

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब भी राजस्थान में आएं तो ये समझते हुए गारंटी दें कि सरकार बनने पर कांग्रेस की योजनाओं को बंद नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तभी प्रचार कर सकते हैं जब वह किसी भी मौजूदा योजना को बंद न करने का वादा करेंगे.

कांग्रेस की योजनाओं को बंद न करे बीजेपी-गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि ” मैं प्रधानमंत्री मोदी जी से अनुरोध करना चाहूंगा कि अगली बार जब वह आएं तो यह समझते हुए कि अब वह गारंटी दे रहे हैं, उन्हें यह गारंटी देनी चाहिए कि बीजेपी की सरकार बनने पर कांग्रेस ने जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा.”

पीएम मोदी मार्केटिंग के उस्ताद हैं

सीएम गहलोत ने रिफाइनरी योजना और मेट्रो जैसी कई योजनाओं का जिक्र किया, जिन्हें बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार ने बंद कर दिया था. अशोक गहलोत ने आगे कहा कि पीएम मोदी मार्केटिंग के उस्ताद हैं. उन्होंने कहा कि मार्केटिंग पेशेवरों को मार्केटिंग गुरु की संज्ञा दी जाती है. भले ही वो गुरु न हों, इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्रीजी गुरु हैं. उनकी भाषा शैली और बोलने की कला से आप परिचित हैं.

यह भी पढ़ें- MP Election: “कैलाश विजयवर्गीय को टिकट मिलना, थाना प्रभारी को कॉन्स्टेबल बनाने जैसा” जानिए कांग्रेस ने क्यों कसा तंज

इस दौरान अशोक गहलोत ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की भी जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि इस महीने में जगदीप धनखड़ 5 बार राजस्थान का दौरा कर चुके हैं. जब भैरोसिंह शेखावत उपराष्ट्रपति थे, तो मैंने सीएम आवास पर उनका स्वागत किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago