देश

UP News: माफिया अतीक के भाई अशरफ के साले सद्दाम को UP STF ने किया गिरफ्तार, 1 लाख रुपये का था इनाम

यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. अशरफ के साले सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. सद्दाम उमेश पाल हत्याकांड के बाद दुबई भाग गया था. सद्दाम दुबई में कई महीने रुकने के बाद दोबारा भारत वापस लौटा था और दिल्ली में छिपा हुआ था.

बता दें कि सद्दाम की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जिसमें सद्दाम दुबई में घूमता हुआ नजर आ रहा था. सद्दाम अशरफ और अतीक की काली कमाई को दुबई में निवेश करता था. इसके साथ ही बरेली जेल के अधिकारियों की मिलीभगत से अशरफ को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिलाता था. सद्दाम ही वो शख्स था जो अशरफ की मुलाकात शूटरों से जेल में कराता था.

ये भी पढ़ें- Punjab News: पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी के बाद कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा को किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

1 लाख रुपये का इनाम घोषित था

माफिया अशरफ अहमद की पत्नी जैनब फातिमा के तीन भाई फरार चल रहे हैं. जिसमें सद्दाम, गद्दाफी और जैद का नाम शामिल है. सद्दाम के ऊपर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था. बताया जा रहा है कि सद्दाम ने उमेश पाल की हत्या से पहले बरेली जेल में शूटरों की मुलाकात अशरफ से करवाई थी. सद्दाम को अशरफ का दाहिना हाथ बताया जाता है.

पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है सद्दाम

गौरतलब है कि 17 अप्रैल को आईजी रेंज बरेली डॉ. राकेश सिंह ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. इसके बाद एडीजी जोन ने इनाम की राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी थी. सद्दाम प्रयागराज के धूमनगंज का रहने वाला है. इसके ऊपर बरेली के बिथरी चैनपुर और बारादरी थाने में पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल है.

जेल में रची गई थी उमेश पाल हत्याकांड की साजिश

सद्दाम ने जेल में अपना मजबूत नेटवर्क चलाता था. लल्ला गद्दी की मदद से वह जेल में अशरफ की किसी से भी मुलाकात करवा देता था. इसी की बदौलत अशरफ जेल में बैठकर अपने काले कारनामों को अंजाम देता था. उमेश पाल की हत्या से पहले 11 फरवरी को भी जेल में उसने शूटरों की मुलाकात अशरफ से कराई थी. इसी मुलाकात में सद्दाम ने मर्डर का पूरा प्लान बनाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago