देश

UP: रंगीन मिजाज था अशरफ का साला अब्दुल सद्दाम! चार गर्लफ्रेंड्स के चक्कर में पकड़ा गया, STF से पूछताछ मे किए कई खुलासे

Abdul Saddam Arrest: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अतीक अहमद गिरोह के सक्रिय सदस्य और एक लाख रुपए के इनामी अपराधी अब्दुल समद उर्फ सद्दाम को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज के पूरामुफ्ती के रहने वाले अपराधी सद्दाम को 27/28 सितंबर की दरमियानी रात करीब दो बजे दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के मुताबिक सद्दाम, अतीक अहमद गिरोह का सक्रिय सदस्य और अतीक के भाई अशरफ का साला है. बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था.

सद्दाम के खिलाफ प्रयागराज और बरेली में धोखाधड़ी और साजिश रचने समेत विभिन्न आरोपों में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं. अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की इसी साल 15 अप्रैल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

गर्ल फ्रेंड की वजह से हुई गिरफ्तारी

एसटीएफ सूत्रों ने सद्दाम से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली, कर्नाटक और महाराष्ट्र में जगह बदल-बदल कर रह रहा था. एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, वह आज अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए जा रहा था, तभी उसे पकड़ लिया गया. सद्दाम की गिरफ्तारी में उसकी गर्ल फ्रेंड से बातचीत एक अहम वजह रही. एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक सद्दाम ने पूछताछ में यह भी बताया है कि वह बरेली के खुशबू एनक्लेव में रह रहा था.

सद्दाम को पकड़ने के पीछे की असली वजह उसकी चार महिला मित्र रही. यूपी एसटीएफ ने इसका खुलासा किया है. एसटीएफ के मुताबिक, सद्दाम उन चारों महिलाओं के ही सपंर्क में था. उसकी 2 महिला मित्र प्रयागराज से, एक दिल्ली और एक बरेली से थी. सुत्रों के मुताबिक, यूपी एसटीएफ ने इन चार महिला मित्रों का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा रखा था.

यह भी पढ़ों- MP Elections 2023: प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट से चौंका देगी BJP, अब इन सांसदों को मैदान में उतारने की तैयारी

कारागार कर्मियों की मिलीभगत से पहुंचाता था सामग्री

सूत्रों के अनुसार, पूर्व में उसका बहनोई अशरफ बरेली जेल में बंद था और वह उसे जेल में कारागार कर्मियों की मिलीभगत से रसद सामग्री पहुंचाता था और जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम करता था. सद्दाम से पूछताछ में यह भी पता चला है कि बरेली में वह लाला गद्दी, नाजिश, सैयद साहब और फुरकान नामक व्यक्तियों के साथ मिलकर विवादित जमीनों के मामले में हस्तक्षेप कर धन ऐंठता था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

6 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

6 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

7 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

7 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

7 hours ago