Categories: खेल

Warm-up Matches: आज से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के वार्म-अप मुकाबले, जानें इन मैचों को आप फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे

World Cup 2023:  वर्ल्ड कप 2023 से पहले सभी टीमों को अपने-अपने वार्म-अप मैच खेलने हैं. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं और सभी को अपने 2-2 वार्म-अप मुकाबले खेलने हैं. इसकी शुरुआत आज 29 सितंबर से होने जा रही है. हम आपको सभी वार्म मैच के बारे में बताएंगे कि आप कब, किस समय फ्री में मैच में देख पाएंगे. पहला वॉर्म-अप मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गुवाहटी में खेला होगा. वहीं टीम इंडिया पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 30 सितंबर को गुवाहटी में खेलेगी. वहीं आइए जानते हैं इन वार्म-अप मुकाबलों को आप कब, कहां और कैसे फ्री में लाइव देख पाएंगे.

वार्म अप मुकाबलों के शुरुआत के दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसी तरह चौथे और आखिरी दिन भी तीन ही मैच खेले जाएंगे, बाकी दो दिन 2-2 मुकाबले होंगे.

स्टार स्पोर्ट्स पर होगा लाइव प्रसारण

वार्म-अप मैच भारतीय समयनुसार दोपहर दो बजे से खेल जाएंगे. इसके लिए सभी स्टेडियमों का चुनाव भी कर लिया गया है. यह सभी वार्म-अप मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम और तिरुवनंतपुरम का ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. अगर आप इन सभी मैचों को टीवी पर देखना चहाते हैं तो इनका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. अगर आप टीवी पर इन मुकाबलों को नहीं देख सकते तो आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इन सभी मुकाबलों को देख सकते हैं. यहां फ्री में मैच लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे.

यह बी पढ़ें- Warm-up Matches: आज से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के वॉम-अप मुकाबले, जानें इन मैचों को आप फ्री में कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे

वॉर्म-अप मैचों में पहले दिन का पहला मैच श्रीलंका-बांग्लादेश, दूसरा मैच साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान और तीसरा मैच न्यूज़ीलैंड-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. वहीं भारत का पहला वार्म-अप मैच इंग्लैंड के साथ खेला जाएगा. इसके अलावा उसका दूसरा मैच नीदरलैंड्स के साथ है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

3 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

23 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

25 minutes ago