देश

सीएम नीतीश को लेकर ऐसा क्या बोले अश्विनी चौबे? बिहार की राजनीति में शुरू हुई नई बहस, जानें पूरा मामला

बक्सर से भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के ताजा बयान ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है. बुधवार को मीडिया से बात करते हुए चौबे ने जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाया जाए, तो यह बिहार के लिए गर्व की बात होगी.

अश्विनी चौबे ने क्या कहा?

अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ लंबे समय तक संयोजक की भूमिका निभाई है और राष्ट्रीय राजनीति में उनका अनुभव काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने कहा, “अगर उन्हें उप प्रधानमंत्री बनाया जाता है, तो यह बिहार को जगजीवन राम के बाद एक और बड़ा सम्मान मिलेगा, जो राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है.” इस बयान के जरिए जहां नीतीश कुमार के राजनीतिक कद को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है, वहीं इसे भाजपा की रणनीतिक चाल भी माना जा रहा है.

पप्पू यादव के बयान पर पलटवार

इससे पहले पप्पू यादव ने सवाल उठाया था कि क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस से अधिक क्यों लड़ती हैं और भाजपा से कम. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विनी चौबे ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा, “ऐसे बहुत सारे लोग होते हैं, जिन पर मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता. ऐसे लोग धरा पर आते हैं और चले जाते हैं.”

चौबे के बयान पर पप्पू यादव क्या बोले?

जब पत्रकारों ने पप्पू यादव से चौबे के इस बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने भी वही बात दोहराई और कहा, “कई लोग होते हैं जो आते हैं और चले जाते हैं.” अश्विनी चौबे के इस बयान को भाजपा के भीतर बदलती राजनीति और संभावित गठबंधन समीकरणों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पोती की गोली मारकर हत्या, पति पर हत्या का आरोप

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने हैं और चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. भाजपा अध्यक्ष ने हाल ही में एनडीए के सभी सहयोगियों के साथ बैठक भी की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

27 seconds ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

6 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

20 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

23 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

45 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

49 minutes ago