मनोरंजन

क्या फिर हंसी का धमाका करेगा बाबूराव? ‘Hera Pheri 3’, पर Paresh Rawal ने दिया बड़ा हिंट, खुशी से झूम उठे फैंस

Hera Pheri 3 Movie: बॉलीवुड की क्लासिक कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का पहला और दूसरा पार्ट दर्शकों को काफी पसंद आया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की एक्टिंग की खूब तारीफ की गई थी. लेकिन अब इस बीच हेरा फेरी का तीसरा पार्ट बनने की बात जबसे सामने आई है तबसे फैंस में खुशी की एक लहर दौड़ गई है. फैंस को इस फिल्म के तीसरे पार्ट का काफी लंबे समय से इंतजार है. फैंस इस फिल्म के हर अपडेट पर नजर रखते आ रहे हैं. वहीं बीते दिनों परेश रावल ने अपने X अकाउंट पर हेरा फेरी 3 की रिलीज डेट का हिंट दिया. ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन रिलीज होगी फिल्म.

कब रिलीज होगी हेरा फेरी 3?

एक्स पर एक कैजुअल बातचीत के दौरान एक फैन ने परेश रावल से फिल्म की रिलीज को लेकर सवला पूछ लिया. अभिनेता ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिए जल्द ही! अगले मानसीन से पहले. अब फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि फिल्म 2026 की पहली तिमाही में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

फिल्म के पीछे की कहानी

हेरी फेरी 3 को ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन बना रहे हैं. प्रियदर्शन ने ही फिल्म का पहला पार्ट साल 2000 में डायरेक्ट किया था. इसके दूसरे पार्ट फिर हेरा फेरी को दिवंगत डायरेक्टर नीरज वोरा ने साल साल 2006 में डायरेक्ट किया था. हेरा फेरी 3 को पहले डायरेक्टर फरहाद सामजी डायरेक्ट और फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले थे. लेकिन कानूनी पचड़े और प्रोडक्शन दिक्कतों के कारण फिल्म डिले होती चली गई थी. लेकिन अब ये एक बार फिर वापस आ गई है.

ये भी पढ़ें: Viral Bhiojpuri: मेरठ के मुस्कान वाले कांड पर रिलीज हुआ भोजपुरी सांग, कस देहब काट के ड्रम में राजा…

निर्देशक प्रियदर्शन का क्या है विजन?

एक इवेंट में प्रियदर्शन ने कहा, “मैं अगले साल से स्क्रिप्ट पर काम शुरू करूंगा. तीसरा भाग बनाना एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं. हंसाना आसान नहीं होता, खासकर बिना डबल मीनिंग संवादों के. किरदार भी अब उम्रदराज हो चुके हैं, लिहाजा कहानी को उसी अनुरूप ढालना पड़ेगा.” अब देखना यह है कि क्या ‘हेरा फेरी 3’ पहले दो हिस्सों की तरह दिल जीत पाएगी या नहीं, लेकिन एक बात तो तय है — फैंस की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है.

‘हेरा फेरी 3’ में किरदार की यादे करेंगे ताजा

कुछ दिन पहले अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी ने साथ मिलकर हेरा फेरी 3 का पहला सीन भी शूट किया था. इसी के साथ खबर आई कि फिल्म ऑफिशियल तरीके से शूट होना शुरू हो गई है. इसकी प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया था हां यह सच है. पहला सीन आज अक्षय, सुनील और परेश के साथ शूट किया गया जो अपने किरदार की यादे ताजा करेंगे. इसका मतलब है कि फिल्म अब ऑफिशियली फ्लोर पर आ गई है. अब देखना यह होगा कि यह फिल्म फैंस का मनोरंजन कर पाएगी या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

8 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

49 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago